बॉलीवुड

Birbal Khosla Death: नहीं रहे बॉलीवुड से मशहूर कॉमेडी एक्टर बीरबल खोसला, 500 से ज्यादा फिल्मों में आ चुके हैं नजर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 13, 2023, 06:31 AM IST

Birbal Khosla Passes Away: बॉलीवुड एक्टर बीरबल खोसला (Birbal Khosla) अब हमारे बीच नहीं रहे हैं, 12 सितंबर को 84 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली है। बीरबल खोसला, बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडी एक्टर हैं, जिनकी मौत की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई हैं।

Image

Bollywood Actor Birbal Aka Satish Kumar Khosla Dies At 85

Birbal Khosla Passes Away: बॉलीवुड एक्टर बीरबल खोसला (Birbal Khosla) अब हमारे बीच नहीं रहे हैं, 12 सितंबर को 84 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली है। बीरबल खोसला, बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडी एक्टर हैं, जिनकी मौत की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई हैं। बीरबल खोसलास, बॉलीवुड के एक जाने माने एक्टर हैं, वह 500 से ज्यादा फिल्मों में अपने अभिनय से फैंस का दिल जीत चुके हैं। बीरबल बीते कई समय से उम्र संबंधि बीमारियों से ग्रस्त थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भी भर्ती करवा दिया गया। एक्टर का बेटा सिंगापुर में रहता है, हालांकि वह पिता के अंतिम दर्शन करने के लिए वहां से रवाना भी हो गया है। आज 13 सितंबर 2023 को बीरबल खोसला पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे। बीरबल शोले से लेकर कई आइकॉनिक बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी मौत की खबर से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री स्तब्ध है।

ये है बीरबल खोसला का असली नाम

बीरबल के दोस्त राजकुमार कनौजिया ने खुलासा किया कि वह अपने स्वास्थ्य से बीते काफी समय से परेशान थे। एक्टर बीरबल खोसला का असली नाम सतिंदर कुमार खोसला है, उन्होंने साला 1967 में रिलीज हुई फिल्म 'उपकार' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था वह कई भाषाओं में काम कर चुके हैं, बीरबल की कुछ सबसे यादगार फिल्मों की बात करें तो वह'शोले', 'तपस्या', 'सदमा', 'दिल' के साथ ही मेरा गांव और मेरा देश है। आज बीरबल के लाखों चाहने वाले उन्हें याद कर रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article