Team India Defeat in T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमी फाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही टीम इंडिया के ट्रॉफी जीतने के सपने पर भी पानी फिर गया है। इंडिया क्रिकेट टीम की हार के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर टीवी सेलिब्रिटीज का रिएक्शन भी लगातार आ रहा है। आज इंग्लैंड से मिली हार के बाद बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट राहुल वैद्य और राहुल गोनी ने भी रिएक्ट किया है। आइए टीवी स्टार्स के रिएक्शन पर एक नजर डालते हैं।
'हार के लिए जिम्मेदार IPL'
राहुल वैद्य ने टीम इंडिया की हार के बाद लिखा, ‘लेकिन इंडियन क्रिकेट टीम के बड़ा फैन होने के नाते मुझे एक शिकायत है.. भारत हमेशा आईसीसी विश्व टूर्नामेंट जीतने में विफल रहता है ! और मानो या न मानो आईपीएल इसकी एक बड़ी वजह है।’ उन्होंने एक ट्वीट में यह भी लिखा, ‘लोग केएल राहुल को दोषी ठहरा रहे हैं.. लेकिन पहली इनिंग मे हमने अच्छा स्कोर खड़ा किया था। बात सिर्फ इतनी है कि उनकी बल्लेबाजी काफी स्ट्रोंग है। और हमारे गेंदबाज कुछ भी शानदार नहीं कर सके! #INDvsENG।’
हमारी बॉलिंग बुरी है या उनकी बल्लेबाजी अच्छी
टीवी एक्टर अली गोनी ने लिखा, ‘मुझे समझ नहीं आ रहा है कि हमारी बॉलिंग इतनी बुरी है या उनकी बल्लेबाजी इतनी अच्छी है’। इसके साथ ही टीवी के कुछ मशहूर अभिनेताओं में से एक नकुल मेहता ने एक ट्वीट में लिखा, ‘कोई बात नहीं ये सिर्फ एक मैच है’। हालांकि इससे पहले नकुल ने एक इंस्टाग्राम पर बड़े अच्छे लगते हैं 2 के सेट से एक वीडियो भी शेयर किया था। जिसमें वह एक्ट्रेस दिशा परमार और डायरेक्ट समेन बाकी लोगों के साथ इंडिया बनाम इंग्लैंड मैच देखते नजर आ रहे हैं।
अब इस रविवार को पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में आमने-सामने होंगी। हालांकि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।
