क्रिकेट

जब ये आईपीएल खेलते हैं तो..: हार के बाद रोहित शर्मा का अपने खिलाड़ियों को लेकर कड़क बयान

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 10, 2022, 05:54 PM IST

India vs England T20 World Cup Semi-Final, Rohit Sharma post match statement: इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम को बुरी तरह पस्त कर दिया। इंग्लैंड ने 10 विकेट से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई। इस हार के बाद रोहित शर्मा ने क्या कुछ कहा, यहां जानिए।

Image

रोहित शर्मा (AP)

India vs England, Rohit Sharma Statement: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा जिसके बाद टीम इंडिया का फाइनल कप सपना टूट गया। एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंंट में भारत की उम्मीदें फाइनल में जाने से ठीक पहले चकनाचूर हो गई हैं। मैच में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और यही वजह बनी टीम इंडिया की इतनी बुरी हार की। हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा का भी गुस्सा उनके बयान में दिखाई दिया।

हार के बाद जब रोहित शर्मा से बातचीत की गई तो वो बेहद निराश और हताश दिखे। रोहित ने कहा, "ये बहुत निराशाजनक हार है। हमने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन गेंद से हम फेल हुए। ये कहीं भी ऐसी पिच नहीं थी कि कोई भी टीम आकर आसानी से 16 ओवर में ऐसा लक्ष्य हासिल कर ले जाए। नॉकआउट दौर में दबाव का सामना करना सबसे अहम होता है।"

रोहित ने आगे कहा, "काफी कुछ एक खिलाड़ी पर भी निर्भर करता है। आप किसी को दबाव झेलना नहीं सिखा सकते। जब यही खिलाड़ी आईपीएल में प्लेऑफ वगैरा खेलते हैं, वो भी दबाव वाले मैच ही होते हैं। और वो उसे अच्छे से हैंडल कर लेते हैं। जिस तरह से हमने गेंदबाजी में शुरुआत की वो सही नहीं था।"

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के ओपनर्स की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, "आपको उनके ओपनर्स को भी श्रेय देना होगा। वो काफी अच्छा खेला। जब भुवी ने पहला ओवर फेंका तब गेंद स्विंग की थी लेकिन सही जगह पर नहीं। बांग्लादेश के खिलाफ हमने अपना संयम बनाए रखा था लेकिन यहां पर हम चूक गए।"

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article