बॉलीवुड

KRK ने उड़ाया Virat Kohli का मजाक, बोले 'तुम बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के साथ ही...'

KRK made fun of Virat Kohli: कमाल आर खान ने ट्वीट करते हुए विराट कोहली की खिल्ली उड़ाई है। केआरके ने ट्वीट में लिखा है कि विराट कोहली जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के खिलाफ ही खेलने लायक रह गए हैं। केआरके ने विराट कोहली को आईपीएल का सबसे बड़ा खिलाड़ी भी बताया है।

Image

KRK ने उड़ाया Virat Kohli का मजाक, बोले 'तुम बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के साथ ही...'

KRK made fun of Virat Kohli: भारतीय एक्टर और क्रिटीक कमाल आर खान अक्सर अपनी ट्वीट से दुनिया को हिला देते हैं। केआरके अपने ट्विटर अकाउंट से बॉलीवुड सितारों पर निशाना साधते रहे हैं। वो बॉलीवुड सितारों को जमकर ट्रोल करते हैं लेकिन इस बार उनके निशाने पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैं। गुरुवार के दिन भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल मैच हार गई। भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड ने 10 विकेट से शिकस्त दी है, जिसके बाद केआरके ने विराट कोहली का मजाक उड़ाया है। केआरके ने विराट कोहली की बैटिंग पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि उन्हें बांग्लादेश और जिम्बाब्वे जैसी टीमों के खिलाफ ही खेलना चाहिए क्योंकि वो उन्हीं के साथ खेलने लायक हैं।

केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'भाई विराट कोहली तुमने क्या कमाल की ईनिंग खेली है। सेमीफाइनल में तुम्हारी बैटिंग कमाल की थी। तुमने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि तुम कमजोर टीमों के खिलाफ मजबूत बल्लेबाज हो। तुम्हें बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ ही खेलना चाहिए। तुमने आज यह भी साबित कर दिया है कि तुम आईपीएल के भी अच्छे बल्लेबाज हो। बधाई'

विराट कोहली टी-20 वर्ल्डकप में सबसे सफल भारतीय बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने लगभग हर मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड संग हुए सेमीफाइनल में भी विराट कोहली ने 50 रन बनाए लेकिन उनका अर्धशतक टीम के काम नहीं आ पाया। केआरके ने विराट कोहली पर इसलिए निशाना साधा है क्योंकि उन्हें लगता है कि विराट कोहली को थोड़ा तेज खेलना चाहिए था। अगर वो थोड़ा तेज खेलते तो भारतीय टीम ज्यादा स्कोर खड़ा कर पाती। वैसे आपका केआरके के ट्वीट पर क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article