India vs Australia World Cup Final: इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप फाइनल मैच में टीम इंडिया की हार के बाद से ही खिलाड़ियों और करोड़ों दर्शकों का भी दिल ठहर गया है। हर कोई टूट गया है और हार का गम नहीं भुला पा रहा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से लेकर मोहम्मद सिराज तक ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो मैदान पर ही आंसू बहाने लगे। हार का गम इतना ज्यादा था कि रोहित अपने आंसू नहीं रोक पाए और उन्हे छिपाने की कोशिश करते दिखे। इस बीच विराट कोहली के चेहरे पर भी हार का दुख साफ झलक रहा था।
पूरे सीजन जिस ट्रॉफी के लिए सभी खिलाड़ियों ने जी जान लगाई, वह इतनी आसानी से विपक्षी टीम की झोली में जा गिरी। इस बीच सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का का एक फोटो वायरल हो रहा है। इस फोटो में अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली को गले लगाती दिख रही हैं और हार के बाद उन्हें संभालने की कोशिश कर रही हैं। आइए इस तस्वीर पर एक नजर डालते हैं।
अनुष्का ने विराट को लगाया गले
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें अनुष्का टीम इंडिया की हार के बाद विराट कोहली की संभालते हुए नजर आ रही हैं, वह दुखी विराट को गले से लगाती हैं और उनकी हिम्मत बांधती हैं। सोशल मीडिया पर अनुष्का-विराट की जमकर तारीफ हो रही है।
