देश

SCO में राजनाथ सिंह की खरी-खरी, आतंकवाद पर नहीं होना चाहिए दोहरा मापदंड

राजनाथ ने कहा कि आतंकवाद पर दोहरा मापदंड नहीं होना चाहिए, संप्रभुता के सम्मान के साथ कनेक्टिविटी जरूरी है। उन्होंने कहा, आतंकवाद को किसी भी तरह उचित नहीं ठहराया जा सकता ।

Image

SCO के मंच पर राजनाथ सिंह की खरी-खरी (File photo)

Rajnath Singh: SCO में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद को लेकर भारत का रुख फिर दोहराया है। साथ ही उन्होंने देशों के बीच कनेक्टिविटी पर भी जोर दिया। राजनाथ ने कहा कि आतंकवाद पर दोहरा मापदंड नहीं होना चाहिए, संप्रभुता के सम्मान के साथ कनेक्टिविटी जरूरी है। राजनाथ सिंह जब आतंकवाद पर बयान दे रहे थे उस वक्त पाकिस्तान के विदेश मंत्री और उप-प्रधानमंत्री इशाक डार भी वहां मौजूद थे।

राजनाथ सिंह ने ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में कहा , आतंकवाद को किसी भी तरह उचित नहीं ठहराया जा सकता। आतंकवाद पर कोई दोहरा मापदंड नहीं होना चाहिए। आतंकियों को वित्तीय मदद, समर्थन या सुरक्षित ठिकाने देने वालों के लिए भी कोई जगह नहीं होनी चाहिए आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को सामूहिक और दृढ़ प्रयासों से खत्म करने की अपील की। आतंकवाद शांति और विकास के लिए गंभीर खतरा है। आतंकवाद से निर्दोष लोगों की जान जाती है, निवेश और व्यापार बाधित होते हैं और युवाओं के अवसर छिनते हैं।

Shivani Mishra
Shivani Mishraauthor

Covering stories of public interest in crime and politics now. Entertainment enthusiast over five years. Reporting across Maharashtra.

और पढ़ें
End of Article