बॉलीवुड

World Cup 2023: नीली जर्सी पहन देवगन परिवार ने लगाए टीम इंडिया की जीत के नारे, रणबीर-आलिया ने यूं किया चीयर

World Cup 2023: अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी-अ काजोल और उनके परिवार के साथ भारतीय जर्सी पहने हुए एक तस्वीर साझा की है। परिवार को भारत के लिए जयकार करते देखा जा सकता है।

Image

Ajay Devgan Cheer Team India

World Cup 2023: आज पूरा देश भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देख रहा है। लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। आम जनता के साथ आज फाइनल मैच में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) से लेकर दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) तक स्टेडियम में टीम इंडिया को चीयर करती दिखाई दे रही है। वहीं कुछ समय पहले आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) और रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) ने भी फाइनल मैच के दौरान एक फैन के साथ पोज देते हुए तस्वीर क्लिक की। दूसरी ओर, अजय देवगन ( Ajay Devgan) ने काजोल ( Kajol Devgan) और उनके परिवार के साथ टीम इंडिया को चीयर करते हुए तस्वीरें साझा कीं।

ट्विटर पर एक फैन ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो में तीनों ने नीले रंग की इंडिया की जर्सी पहनी है। फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ देश का उत्साह बढ़ाते हुए इस जोड़े ने भारत की जर्सी पहनी थी। फैंस के साथ उनकी ये फोटो खूब वायरल हो रही है।

अजय देवगन ने परिवार के साथ शेयर की तस्वीरें

वहीं अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी-अभिनेत्री काजोल और उनके परिवार के साथ भारतीय जर्सी पहने हुए एक तस्वीर साझा की है। परिवार को भारत के लिए जयकार करते देखा जा सकता है। तस्वीर शेयर करते हुए अजय ने लिखा, पूरा देवगन परिवार चिल्ला रहा है 'टीम इंडिया घर लाओ " ।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article