Lekha Washington Supports Imran Khan: बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान इन दिनों कानूनी पचड़े में फंसे हुए हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इमरान खान को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अभिनेता को विदेशी नागरिकता के कारण भारत छोड़ने का नोटिस भी जारी किया गया है। इस मामले में उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इसके बाद अब इमरान खान की गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन (Lekha Washington) ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर उन लोगों पर निशान साधा है, जो अभिनेता को ट्रोल कर रहे हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Udta Teer Ban in Nepal: आयुष्मान-सारा की फिल्म पर लगा प्रतिबंध, जानिए वजह)
लेखा वाशिंगटन का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल
लेखा वॉशिंगटन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि हम हवा, पानी और एक-दूसरे से बने हैं। हवा, पानी या एक-दूसरे के साथ हम जो भी करते हैं, उसका असर हम पर ही पड़ता है। हालांकि लेखा ने इस पोस्ट में किसी इंसान के नाम को मेंशन नहीं किया है लेकिन इसे इमरान खान और उनके खिलाफ की जा रही ऑनलाइन ट्रोलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: इस कंटेस्टेंट को Aman Gandhi ने बताया विनर मटेरियल, जानिए नाम)
इमरान खान को क्यों मिला 'Leave India' नोटिस?
यह विवाद 10 अक्टूबर को शुरू हुआ था, जब इमरान खान और लेखा वॉशिंगटन और उनकी कजिन जायन मैरी खान मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान पहुंचे थे। यहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सिटीजन्स फॉर जस्टिस एंड पीस (CJP) के विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया था।

Lekha Washington's Instagram Story
इस दौरान मुंबई पुलिस ने इमरान खान को हिरासत में लिया था। इसके बाद भाजपा नेता किरीट सोमैया ने विरोध प्रदर्शन में उनकी कथित भागीदारी पर आपत्ति जताई। उन्होंने इमरान की अमेरिकी नागरिकता का हवाला देते हुए इस मामले पर सवाल उठाए। इसके बाद इमरान खान को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) की ओर से नोटिस जारी किया गया। नोटिस में उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है।
