Drishyam 3 Box office Day 18: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' (Drishyam The Conclusion) बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। खास बात यह है कि इस मूवी को रिलीज हुए 18 दिन हो गए हैं और बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई करोड़ों में रही है। हालांकि रिलीज के 18वें दिन फिल्म की कमाई में पिछले दिन के मुकाबले गिरावट देखने को मिली है। इसके बावजूद फिल्म का भारत और विदेशी बाजारों में कुल कलेक्शन मजबूत बना हुआ है। तो चलिए देखते हैं बीते सोमवार को इस मूवी ने कितने करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff की कार पर हुई फायरिंग के बाद बढ़ी Salman Khan के घर की सुरक्षा, देखें वीडियो)
18वें दिन इतनी हुई 'दृश्यम 3' की कमाई
Sacnilk द्वारा साझा किए गए बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के अनुसार अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने अपने 18वें दिन भारत में 3.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इस दौरान फिल्म के लिए कुल 4,508 शो दर्ज किए गए। इससे एक दिन पहले यानी रविवार को फिल्म ने 6.25 करोड़ की नेट कमाई की थी। तीसरे सप्ताह में पहुंचने के बाद इस तरह की गिरावट बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की मौजूदा रफ्तार को दर्शाती है। 18 दिनों के बाद 'दृश्यम 3' का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 350.75 करोड़ तक पहुंच गया है। वहीं फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 420.32 करोड़ बताया जा रहा है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing Incident: टाइगर श्रॉफ की कार पर चलीं 7 गोलियां, पुलिस ने दर्ज किया मामला)
विदेशों में भी 'दृश्यम 3' ने बनाई मजबूत पकड़
भारत के अलावा विदेशी बाजारों में भी फिल्म का प्रदर्शन तारीफ लायक रहा है। 18वें दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 0.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 127.75 करोड़ हो गया है। भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 548.07 करोड़ तक पहुंच चुका है। अजय देवगन के अलावा फिल्म में जयदीप अहलावत, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, प्रकाश राज, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं।
