एजुकेशन

RMS Class 6, 9 Admission 2026 Last Date: आज राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कक्षा 6 और 9वीं में एडमिशन के लिए आवेदन की लास्ट डेट, तुरंत करें अप्लाई

RMS Class 6, 9 Admission 2026 Last Date: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के कक्षा 6 और 9वीं में एडमिशन के लिए आज यानी 20 अक्टूबर 2026 को आवेदन की आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/rmscet पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

RMS Class 6, 9 Admission 2026: आरएमएस कक्षा 6 और 9वीं में आज आवेदन की आखिरी तारीख

RMS Class 6, 9 Admission 2026 Last Date: यदि आप भी अपने बच्चे का एडमिशन राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में करवाना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आरएमएस में कक्षा 6 और 9वीं में एडमिशन के लिए आज यानी 20 अक्टूबर 2026 को आवेदन की आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/rmscet पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

RMS Class 6, 9 Admission Eligibility

बता दें आरएमएस कक्षा 6 में एडमिशन लेने के लिए छात्र का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 5 में पढ़ना या उसे पास कर चुका होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो छात्र की उम्र 10 से 12 वर्ष होनी चाहिए। यहां आरक्षण और आयु में छूट से जुड़े नियम संबंधित प्रवेश अधिसूचना के अनुसार लागू होगा। वहीं कक्षा 9वीं में एडमिशन के लिए छात्र किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 8वीं में पास होना चाहिए। छात्र की एज 13 से 15 साल होना जरूरी है। यहां छात्रों को एडमिशन एंट्रेंस के आधार पर किया जाएगा।

RMS Class 6, 9 Admission 2026 Apply Online: ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले exams.nta.nic.in/rmscet पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RMS CET 2026 Online Application Form लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

RMS Class 6, 9 Admission 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क

यहां आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित वर्ग (General Category) और ओबीसी (OBC) वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और ड्यूटी के दौरान मारे गए कर्मियों के आश्रित के लिए फीस 750 रुपये है। इसके अलावा लेट फीस के साथ अभ्यर्थियों को 500 रुपये अतिरिक्त जमा करना होगा।

RMS Class 6, 9 Admission 2026: देशभर में कुल 5 मिलिट्री स्कूल

बता दें देशभर में कुल 5 मिलिट्री स्कूल हैं। इसमें राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, चैल (हिमाचल प्रदेश), राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, अजमेर (राजस्थान), राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, धौलपुर (राजस्थान), राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, बेलगाम (कर्नाटक) और राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, बेंगलुरु (कर्नाटक) शामिल हैं। यहां छात्रों का एडमिशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) के जरिए होता है। यहां सफल होने वाले उम्मीदवारों को मेरिट और उपलब्ध सीटों के आधार पर आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाता है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें