टेक एंड गैजेट्स

BSNL का ₹51 वाला ऑफर 31 अक्टूबर तक बढ़ा, करोड़ों मोबाइल यूजर्स की हुई मौज

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने नए ग्राहकों के लिए खास रिचार्ज ऑफर की समय सीमा बढ़ा दी है। अब ग्राहक इस ऑफर का फायदा 31 अक्टूबर तक उठा सकते हैं। इस ऑफर में सिर्फ 51 रुपये खर्च करके 28 दिन की वैलिडिटी समेत कई फायदे मिलते हैं।

Image

BSNL इससे पहले भी नए ग्राहकों के लिए कम कीमत वाला ऑफर पेश कर चुकी है। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप सस्ता रिचार्ज प्लान तलाश रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने एक धमाकेदार ऑफर की टाइमिंग को बढ़ा दिया है। BSNL की तरफ से कुछ समय पहले मोबाइल यूजर्स के लिए 51 रुपये में 28 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान पेश किया गया था। अब इस ऑफर की वैलिडिटी को कई दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है।

सरकारी टेलीकॉम कंपनी अब ग्राहको इस ऑफर का फायदा 31 अक्टूबर तक के लिए दे रही है। आपको बता दें कि कंपनी इस ऑफर में सिर्फ 51 रुपये खर्च करके 28 दिन की वैलिडिटी समेत कई फायदे मिलते हैं। कंपनी नए ग्राहकों को मुफ्त सिम कार्ड भी दे रही है। BSNL ने अपने आधिकारिक X अकाउंट के जरिए इस ऑफर की समय सीमा बढ़ाने की जानकारी दी है। कम कीमत में कॉलिंग और इंटरनेट की सुविधा चाहने वाले ग्राहकों के लिए यह ऑफर काम का हो सकता है।

BSNL के ₹51 वाले प्लान में क्या-क्या मिलेगा?

BSNL का 51 रुपये वाला यह ऑफर खास तौर पर नए ग्राहकों के लिए लाया गया है। इसमें 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ ग्राहकों को रोजाना 100 SMS और 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। इस हिसाब से 28 दिनों में कुल 56GB डेटा इस्तेमाल करने का मौका मिलता है। यानी ग्राहक रोजाना मिलने वाले डेटा का इस्तेमाल इंटरनेट चलाने, वीडियो देखने और दूसरे ऑनलाइन कामों के लिए कर सकते हैं।

पूरे देश में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा

इस प्लान में ग्राहकों को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी दी जाती है। इसके अलावा, नेशनल रोमिंग का फायदा भी मिलता है। इसका मतलब है कि ग्राहक देश के दूसरे हिस्सों में जाने पर भी अपने BSNL नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी इस ऑफर के साथ मुफ्त सिम कार्ड भी दे रही है। हालांकि, ऑफर की शर्तें और इसे लेने का तरीका जानने के लिए ग्राहकों को नजदीकी BSNL ग्राहक सेवा केंद्र से जानकारी लेनी चाहिए।

BSNL की 5G सर्विस पर भी चल रही तैयारी

BSNL अपने मोबाइल नेटवर्क को बेहतर बनाने के साथ 5G सर्विस शुरू करने की दिशा में भी काम कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में 5G सर्विस शुरू करने की तैयारी कर सकती है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 के दौरान BSNL के वरिष्ठ अधिकारी विवेक दुआ ने भी कंपनी की 5G से जुड़ी योजनाओं को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी नई तकनीक और नेटवर्क से जुड़ी सुविधाओं पर काम कर रही है।

कंपनी का ध्यान अपने 4G नेटवर्क को बेहतर बनाने और उसकी पहुंच बढ़ाने पर भी है। इससे ज्यादा ग्राहकों तक मोबाइल नेटवर्क की सुविधा पहुंचाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, 5G सर्विस कब और किन शहरों में शुरू होगी, इसकी पक्की जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

पहले भी आया था BSNL का सस्ता रिचार्ज ऑफर

BSNL इससे पहले भी नए ग्राहकों के लिए कम कीमत वाला ऑफर पेश कर चुकी है। अगस्त में कंपनी ने फ्रीडम ऑफर के तहत 1 रुपये वाला प्लान पेश किया था। उस ऑफर में ग्राहकों को 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, नेशनल रोमिंग, रोजाना 100 SMS और 1GB डेटा मिलता था। यह ऑफर भी नए ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया था।

31 अक्टूबर तक उठा सकते हैं ऑफर का फायदा

BSNL का 51 रुपये वाला ऑफर अब 31 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगा। इसमें 28 दिन की वैलिडिटी, रोजाना 2GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे फायदे मिलते हैं। अगर आप नया BSNL नंबर लेने की सोच रहे हैं, तो ऑफर की उपलब्धता और नियमों की जानकारी पहले जरूर ले लें। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपके इलाके में यह ऑफर मिल रहा है या नहीं और इसे लेने के लिए किन शर्तों को पूरा करना होगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article