टीवी मसाला

Bigg Boss 20: इस कंटेस्टेंट को Aman Gandhi ने बताया विनर मटेरियल, जानिए नाम

Aman Gandhi's on Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' से बाहर आने के बाद अमन गांधी ने कई बड़े खुलासे किए हैं। अभिनेता ने बताया कि वो 'बिग बॉस 20' के विनर के तौर पर किस सदस्य को देखते हैं।

Image

अमन गांधी ने बताया 'बिग बॉस 20' का विनर (Pic Credit: Instagram)

Aman Gandhi's on Bigg Boss 20: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) से अमन गांधी को सबसे कम वोट मिलने के बाद घर से बाहर कर दिया गया है। अमन गांधी का एविक्ट होना उनके फैन्स के लिए भी एक बड़ा झटका था। कईयों को लगता था कि अमन गांधी इस शो में लंबा टिकने लायक थे। 'बिग बॉस 20' के घर से बाहर आने के बाद अब अमन गांधी ने विनर मटेरियल के नाम का खुलासा कर दिया है। तो चलिए जानते हैं अमन गांधी के मुताबिक इस शो का विनर कौन हो सकता है? (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Udta Teer Ban in Nepal: आयुष्मान-सारा की फिल्म पर लगा प्रतिबंध, जानिए वजह)

इस सदस्य को अमन गांधी ने बताया विनर

SCREEN से बातचीत के दौरान जब अमन गांधी से पूछा गया कि वो 'बिग बॉस 20' के विनर के रूप में किस सदस्य को देखते हैं। अमन गांधी ने बिना देर किए काजी तौकीर का नाम लिया। दर्शकों ने उन्हें बहुत पसंद किया है। इतना ही नहीं बाकी कंटेस्टेंट्स को भी उनका गेम पसंद ही आया है। अमन गांधी ने काजी को विनर बताते हुए कहा, 'मुझे काजी पसंद हैं। मैंने घरवालों कहा था कि उन्हें सेकंड नंबर के लिए खेलना चाहिए क्योंकि यह आदमी जीत रहा है। वह बहुत जीनियस और अच्छे इंसान हैं।' (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box office: सुस्त पड़ रही है Ajay Devgn स्टारर की कमाई, 18वें दिन कमाए इतने रुपये)

अमन गांधी ने आगे कहा, 'कभी-कभी काजी तौकीर गलत बात बोल देते हैं। इस तरह की चीजें मेरे साथ भी हुईं। मैं खुद उन बातों का मुद्दा नहीं बनाना चाहता हूं लेकिन कुछ अपमानजनक बातें बोली गई थीं, जिन्हें दिखाया नहीं गया। मुझे लगा कि उन्हें इस बारे में पता नहीं चला लेकिन जब यही बार दोबारा बोलीं तो मुझे गुस्सा आ गया था। वो अपनी गलती नहीं मानते बल्कि उसका बचाव करने लगते हैं। उनकी गलती पर कभी कुछ नहीं कहा गया। ऐसा लगता था कि हमारी बातें सुनी ही नहीं जाती हैं।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article