एजुकेशन

IIT JAM 2027 Registration: IIT खड़गपुर ने बढ़ाई रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, देखें एग्जाम का पूरा शेड्यूल

IIT JAM 2027 Registration Date Extended: IIT खड़गपुर ने IIT JAM 2027 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। पहले रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 19 अक्टूबर 2026 थी, जिसे अब बढ़ाकर 22 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है।

Image

IIT खड़गपुर ने बढ़ाई रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन

IIT JAM 2027 Registration Date Extended: IIT से पोस्टग्रेजुएट कोर्स करने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर ने IIT JAM 2027 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। पहले रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 19 अक्टूबर 2026 थी, जिसे अब बढ़ाकर 22 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे आधिकारिक वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

IIT JAM परीक्षा के जरिए IIT और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन मिलता है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए इस परीक्षा के माध्यम से 23 IIT में कुल 89 पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिले का रास्ता खुलेगा।

IIT JAM 2027: Imp Date

इवेंटतारीख
आवेदन की नई अंतिम तारीख22 अक्टूबर 2026
फॉर्म में सुधार की संभावित शुरुआत10 नवंबर 2026
परीक्षा की तारीख14 फरवरी 2027
परीक्षा का माध्यमकंप्यूटर आधारित परीक्षा

दो सेशन में होगी परीक्षा

IIT JAM 2027 की परीक्षा रविवार, 14 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। इसमें सात विषयों के पेपर होंगे, जिन्हें दो सेशन में बांटा गया है।

सेशनसमयविषय
पहला सेशनसुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तककेमिस्ट्री, जियोलॉजी और मैथमेटिक्स
दूसरा सेशनदोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तकबायोटेक्नोलॉजी, इकोनॉमिक्स, मैथमेटिकल स्टैटिस्टिक्स और फिजिक्स

उम्मीदवार एक या दो टेस्ट पेपर चुन सकते हैं। हालांकि, दो पेपर चुनने वाले छात्रों को ऐसे विषय चुनने होंगे जिनकी परीक्षा अलग-अलग सेशन में होनी है।

1. आधिकारिक वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in पर जाएं।

2. एप्लीकेशन पोर्टल खोलकर रजिस्ट्रेशन करें।

3. एनरोलमेंट आईडी या ईमेल और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।

4. व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।

5. जरूरी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।

6. आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें और कंफर्मेशन रसीद डाउनलोड कर लें।

उम्मीदवार आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें। फॉर्म में सुधार की सुविधा 10 नवंबर से संभावित रूप से शुरू होगी, जिसके लिए निर्धारित अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। नई जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें