बॉलीवुड

Main Vaapas Aaunga: पंजाब में टैक्स फ्री होगी फिल्म? इम्तियाज अली ने किया रिएक्ट

Main Vaapas Aaunga Update: पंजाब में फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को टैक्स-फ्री करने की मांग उठने लगी है। अब इस मामले में फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने बड़ी बात कह दी है।

Image

पंजाब में टैक्स फ्री होगी 'मैं वापस आऊंगा' (pic credit-instagram)

Main Vaapas Aaunga Update: इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga) हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ नजर आ रहे हैं। फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया है। अब धीरे-धीरे ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा परफॉर्म कर रही है। इसी बीच पंजाब में फिल्म को टैक्स-फ्री करने की मांग भी उठने लगी है। अब इस मामले में फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने बड़ी बात कह दी है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है इस बारे में...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Main Vaapas Aaunga Box Office: सुस्त नहीं पड़ रही वेदांग-शरवरी स्टारर की कमाई, देखें कलेक्शन)

इम्तियाज अली ने किया रिएक्ट

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान जब इम्तियाज अली से पूछा गया कि क्या 'मैं वापस आऊंगा' को पंजाब में टैक्स-फ्री किया जाना चाहिए, तो उन्होंने कहा कि इस मांग पर विचार किया जा सकता है। इम्तियाज अली ने कहा, 'कई लोगों का मानना है कि यह सिर्फ पंजाब की नहीं, बल्कि पूरे भारत और बंगाल समेत कई अन्य क्षेत्रों की कहानी भी है। अगर लोगों को सच में लगता है कि यह राष्ट्रीय महत्व की फिल्म है, तो राज्यों को इसे टैक्स-फ्री करने पर विचार करना चाहिए और हम भी इस दिशा में कोशिश करेंगे।"

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है फिल्म

इम्तियाज अली ने आगे कहा, "मैं इस कहानी को कीनू नाम के एक प्यार में पड़े लड़के की नजर से दिखाना चाहता था। उसने सीमा पार करते समय क्या महसूस किया, उसके मन में क्या चल रहा था और अपने प्यार की तलाश में उसे वापस लौटने की प्रेरणा कहां से मिली, मैं चाहता था कि दर्शक इन सभी भावनाओं को उसी की नजर से महसूस करें। फिल्म का हर सीन और हर पल उसी सोच के आधार पर तैयार किया गया है।' 'मैं वापस आऊंगा' में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। 12 जून को रिलीज हुई इस फिल्म की शुरुआत भले ही धीमी रही हो, लेकिन दर्शकों की तारीफ के चलते फिल्म ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ ली।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article