बॉलीवुड

Hero No. 1 में टाइगर श्रॉफ संग इश्क लड़ाएंगी ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना, Sara Ali Khan को देंगी कड़ी टक्कर

Pashmina Roshan To Enter In Hero No. 1: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन फिल्मी दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं। डेब्यू से पहले ही उनके हाथ दूसरा प्रोजेक्ट भी लग गया है। दरअसल, पश्मीना रोशन 'हीरो नंबर 1' में नजर आएंगी, जिसमें वह टाइगर श्रॉफ के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी।

Image

'हीरो नंबर 1' में हुई पश्मीना रोशन की एंट्री

Pashmina Roshan To Enter In Hero No. 1: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) फिल्मी दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं। पश्मीना रोशन को लेकर खबर थी कि वह 'इश्क विश्क' में नजर आएंगी। खास बात तो यह है कि डेब्यू से पहले ही उनके हाथ में दूसरा प्रोजेक्ट भी लग गया है। दरअसल, सारा अली खान स्टारर 'हीरो नंबर 1' (Hero No. 1) में पश्मीना रोशन की एंट्री हुई है जो टाइगर श्रॉफ संग पर्दे पर इश्क लड़ाती दिखाई देंगी।

'हीरो नंबर 1' और पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) से जुड़ी यह जानकारी इससे जुड़े सूत्र ने दी है। सूत्र ने इस सिलसिले में बात करते हुए कहा, "प्रोजेक्ट में सारा अली खान और पश्मीना रोशन, टाइगर श्रॉफ के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी और पश्मीना टाइगर श्रॉफ का प्राइमरी लव कनेक्शन होंगी।" सूत्र का कहना है कि मूवी में रोमांस के साथ-साथ एक्शन और ड्रामा का भी तड़का लगेगा।

बता दें कि टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), सारा अली खान और पश्मीना रोशन की अपकमिंग फिल्म 'हीरो नंबर 1' न तो कोई रीमेक है और न ही गोविंदा की 'हीरो नंबर 1' की सीक्वल है। फिल्म की कहानी पूरी तरह से अलग और हटकर होने वाली है।

2024 में शुरू होगी 'हीरो नंबर 1' की शूटिंग

बता दें कि टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की 'हीरो नंबर 1' की शूटिंग साल 2024 में लंदन में शूट होगी। हालांकि फिल्म का कुछ हिस्सा टाइगर श्रॉफ ने पहले ही शूट कर लिया है। लेकिन सारा अली खान और पश्मीना रोशन अगले साल ही मूवी की शूटिंग शुरू करेंगे। 'हीरो नंबर 1' का निर्देशन 'मिशन मंगल' के डायरेक्टर जगन शक्ति करने वाले हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article