बॉलीवुड

Singham Again को हिट कराने के लिए सिंबा और लेडी सिंघम ने मारी एंट्री, अजय देवगन संग आज करेंगे शूटिंग

Deepika Padukone Ranveer Singh To Enter In Singham 3: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन जल्द ही अपनी धमाकेदार फिल्म 'सिंघम 3' के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। पहले जहां फिल्म में अर्जुन कपूर की एंट्री की बात आई थी तो अब वहीं मूवी में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी नजर आएंगे।

Image

सिंघम अगेन का मुहुर्त शॉट होगा आज

Deepika Padukone Ranveer Singh To Enter In Singham 3: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन अपनी अपकमिंग मूवी 'सिंघम अगेन' (Singham Again) के जरिए 2024 में बड़े पर्दे पर दस्तक देंगे। उनकी इस मूवी का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है। पहले खबर थी कि मूवी में अर्जुन कपूर बतौर विलन बनकर धांसू एंट्री मारेंगे। खास बात तो यह है कि अब इसमें सिंबा और लेडी सिंघम यानी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की भी एंट्री हुई है, जो जल्द ही अजय देवगन के साथ फिल्म की शूटिंग भी शुरू करेंगे।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, 'सिंघम अगेन' (Singham Again) का मुहुर्त शॉट वायआरएफ के बैनर तले शूट किया जाएगा। 'सिंघम 3' से जुड़े सूत्रों ने मूवी के सिलसिले में बात करते हुए कहा, "रोहित शेट्टी 'सिंघम 3' पर काम करने के लिए बेताब हैं। फिल्म बड़े स्तर पर बनने वाली है और मेकर्स ने 16 सितंबर की तारीख मुहुर्त के लिए तय की है। मुहुर्त वायआरएफ में होगा, जिसमें सभी स्टार कास्ट शामिल होंगे। हालांकि अर्जुन कपूर और अक्षय कुमार इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे। लेकिन अजय देवगन के साथ-साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इवेंट का हिस्सा बनेंगे।"

2024 में रिलीज होगी 'सिंघम अगेन'

बता दें कि अजय देवगन और रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' (Singham Again) पहले 2024 में स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन 'पुष्पा 2' संग क्लैश से बचने के लिए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला किया है। ऐसे में मूवी 2024 में ही रिलीज होगी, लेकिन मेकर्स ने अभी तक तारीख का ऐलान नहीं किया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article