इस साल शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पठान (Pathaan) और सनी देओल (Sunny Deol) की गदर 2 (Gadar 2) बॉक्स ऑफिस की ब्लॉकबस्टर फिल्में है। पठान इस साल की सबसे बड़ी ग्रॉसर फिल्म है। वहीं, गदर 2 इस लिस्ट तीसरे नंबर पर है। थिएटर्स में पठान और गदर 2 ने धमाल मचा रखा है। गदर 2 और पठान का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बाकी फिल्मों को कड़ी मेहनत करनी होगी। ये दोनों फिल्में इस साल की ब्लॉकबस्टर है। एक्ट्रेस हेमा मालिनी अपन लेटेस्ट इंटरव्यू में दोनों फिल्मों के सक्सेस पर बयान दिया है।
एक्ट्रेस ने कहा, मैं बहुत खुश हूं कि हिंदी फिल्मस ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी की है। एक्ट्रेस ने कहा कि ऑडियंस अब फिर से सिनेमा का एक्सपीरियंस लेना चाहते है। एक्ट्रेस ने कहा कि ऑडियंस ओटीटी प्लेटफॉर्म को टाइमपास की तरह देखती है।
हेमा मालिनी ने ओटीटी को बताया टाइमपाइस
एक्ट्रेस ने पीटीआई को इंटरव्यू को देते हुए कहा कि फिल्में बड़ी स्क्रीन पर काफी अलग दिखती है जिसके हम सभी आदी है। मैं उस तरह की फिल्में देखने की शौकीन हूं, बड़ा पर्दा। इसलिए ओटीटी और वेब सीरीज टाइमपाइस के लिए अच्छा है।
एक्ट्रेस ने आगे कहा, गदर 2 और पठान के हिट होने का कारण भी यही है। इसलिए दोनों हिट है। लोग बड़े पर्दे पर फिल्में देखना पसंद करते हैं जो कि छोटी स्क्रीन से अलग होता है। एक्ट्रेस के पति धर्मेंद्र हाल ही में करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे। वहीं, अगर हेमा मालिनी की बात करें तो वो अपने डांस और राजनीतिक करियर पर ध्यान दे रही है।
