बॉलीवुड

Gadar 2 Box Office Collection Day 9: सनी पाजी की फिल्म ने वीकेंड पर उड़ाया गर्दा, 9वें दिन कमाए इतने करोड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 20, 2023, 09:03 AM IST

Gadar 2 Box Office Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर सनी पाजी की गदर 2 ने गर्दा उड़ा दिया है। फिल्म ने आठ दिन में 300 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया है। गदर 2 ने 9वें दिन धमाकेदार कमाई की। आइए जानते हैं फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया।

Image

Gadar 2 Box Office Collection (credit pic: instagram)

Gadar 2 Box Office Collection Day 9: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। गदर 2 ने आठवे दिन 300 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया था। 9 दिनों बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही हैं। फिल्म ने पहले वीकेंड पर शानदार कमाई की थी। दूसरे हफ्ते की शुरुआत भले ही धीमी थी। लेकिन वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है।

गदर 2 ने नौवे दिन बंपर कमाई की है। फिल्म ने शनिवार को 32 करोड़ की कमाई की है। ट्रेंड एनालिस्ट के अनुसार फिल्म रविवार को धमाकेदार बिजनेस करेगी। अनिल शर्मा की फिल्म ने कुल मिलाकर 336 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म जल्द शाहरुख की पठान का रिकॉर्ड ब्रेक कर सकती हैं। पठान इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

गदर 2 का इन फिल्मों संग हुआ क्लैश

गदर 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ओएमजी 2 रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शक और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म गदर 2 के मुकाबले कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके अलावा रजनीकांत की जेलर भी रिलीज हुई है। जेलर तमिल बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही हैं। सनी पाजी गदर 2 की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। एक्टर ने कहा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि लोगों का फिल्म को इतना प्यार मिल रहा है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article