बॉलीवुड

Gadar 2: हेमा मालिनी ने सौतेले बेटे सनी देओल की जमकर तारीफ, बताया कैसी लगी फिल्म

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 20, 2023, 08:35 AM IST

सनी देओल की गदर 2 ने तहलका मचा दिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। एक्ट्रेस हेमा मालिनी गदर 2 देखने के लिए सिनेमाघर पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने फिल्म देखने के बाद रिव्यू दिया है। एक्ट्रेस ने फिल्म के सभी कलाकारों की जमकर तारीफ की है।

Image

Hema Malini and Sunny Deol (credit pic: instagram)

सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म ने 300 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया है। गदर 2 जल्द शाहरुख खान की पठान का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। गदर 2 की सक्सेस से पूरा देओल परिवार बेहद खुश है। फिल्म की स्क्रीनिंग पर ईशा और अहाना भी नजर आई थी। ऐसा बहुत कम होता है जब धर्मेंद्र के चारों बच्चें साथ में नजर आए। बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) गदर 2 देखने पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने सौतेले बेटे की जमकर तारीफ की।

हेमा मालिनी गदर 2 देखने के लिए पहुंची थींं। एक्ट्रेस ने पैपराजी को जमकर पोज दिया और मीडिया से बात की। एक्ट्रेस ने कहा, गदर 2 देखकर आई हूं। बहुत ही अच्छा लगा। ऐसे लग रहा था कि 70 और 80 के जमाने को दिखाया गया है। सनी ने अच्छा काम किया है। अनिल शर्मा ने फिल्म को बखूबी पर्दे पर उतारा है। अनिल के बेटे उत्कर्ष ने भी अच्छा काम किया। फिल्म में देशभक्ति के जज्बे को दिखाया गया है।

सनी पाजी की हेमा मालिनी ने की तारीफ

सनी और अमीषा की जोड़ी 22 सालों बाद भी अच्छी लग रही है। एक्ट्रेस ने फिल्म के गानों की भी तारीफ की है। उन्होंने गदर 2 को बढ़िया फिल्म बताया। सनी पाजी की गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा दिया है। फिल्मा का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article