बॉलीवुड

Kangana Ranaut ने तलाश लिया है खुद के लिए हमसफर, 2024 में बिजनेसमैन संग लेंगी सात फेरे?

Kangana Ranaut To Get Marry In 2o24: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'चंद्रमुखी 2' और 'तेजस' के लिए काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं हाल ही में बॉलीवुड एक्टर ने ट्वीट कर हिंट दिया है कि एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

Image

शादी के बंधन में बंधने वाली हैं कंगना रनौत?

Kangana Ranaut To Get Marry In 2o24: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाकपन के लिए भी खूब जानी जाती हैं। वह हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों 'चंद्रमुखी 2' और 'तेजस' के लिए चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन इन सबसे इतर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, उन्हें लेकर बॉलीवुड एक्टर ने हिंट दिया है कि एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) से जुड़ी यह जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि 'देशद्रोही' एक्टर कमाल राशिद खान ने दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि कंगना रनौत साल 2023 में सगाई करेंगी। केआरके ने कंगना रनौत से जुड़ी जानकारी देते हुए लिखा, "ब्रेकिंग न्यूज: कंगना रनौत दिसंबर 2023 में बिजनेसमैन के साथ सगाई करने वाली हैं। वह 2024 में अप्रैल में सात फेरे लेंगी। उन्हें एडवांस में ढेर सारी बधाइयां।" कंगना रनौत को लेकर किया गया कमाल राशिद खान का यह ट्वीट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि इस मामले पर अभी तक कंगना रनौत या उनकी टीम की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

मैरिज प्लान पर क्या है कंगना रनौत की राय?

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने खुद भी एक इंटरव्यू में बताया था कि वह शादी के बंधन में बंधना चाहती हैं। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा था, "हर चीज के लिए एक सही वक्त होता है। मैं खुद भी शादी करके अपना परिवार बसाना चाहती हूं। लेकिन एक सही वक्त पर।" वहीं कंगना रनौत की फिल्मों की बात करें तो उनकी 'चंद्रमुखी 2' 28 सितंबर और 'तेजस' 20 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article