बॉलीवुड

Entertainment News of the Day: दबंग 4 पर सामने आया अपडेट, करीना कपूर की नई फिल्म की घोषणा! मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 8, 2022, 09:32 PM IST

Entertainment News of the Day, 08 November 2022: आज 08 नवंबर 2022 को मनोरंजन जगत की दुनिया से कई बड़ी अपडेट सामने आ रही हैं। बॉलीवुड स्टार सलमान खान से लेकर करीना कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा तक से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें सामने आई हैं। फिल्म दबंग 4 और जी ले जरा को लेकर भी ताजा अपडेट आया है।

Image

Entertainment News of the Day, 08 November 2022

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • करीना, तब्बू और कृति सेनन ने मिलाया हाथ।
  • कार्तिक आर्यन की फिल्म का टीजर रिलीज।
  • दबंग 4 पर सामने आई बड़ी अपडेट।

Entertainment News of the Day, 08 November 2022: मनोरंजन जगत की दुनिया से आज कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। सलमान खान Salman Khan) से लेकर करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan ) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) तक कई सुपरस्टार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें हम आपके सामने लेकर आए हैं। सलमान खान की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी दबग के एक और नए सीक्वल दबंग 4 (Dabbang 4) पर एक नया अपडेट सामने आया है। वहीं करीना कपूर ने तब्बू (Tabu) और कृति सेनन (Kriti Sanon) के साथ एक नई फिल्म साइन कर ली है जिसकी शूटिंग अगले साल फरवरी के महीने से शुरू भी होने वाली है।

‘जल्द शुरू होगी दबंग 4 की शूटिंग’

सलमान खान की फिल्म 'दबंग' के सभी सीक्वल ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि फिल्म का तीसरा पार्ट दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आया था। अरबाज खान ने पिंकविला से बात करते हुए इस बात की पुष्टि कर दी है कि सलमान खान और वो जल्द ही फिल्म को शुरू करने वाले हैं। अरबाज ने बताया की अभी हमारा शेड्यूल काफी बिजी है लेकिन दबंग 4 पाइपलाइन में हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने दिया Jee Le Zaraa पर अपडेट

इस बीच फिल्म Jee Le Zaraa को लेकर भी एक बड़ा अपडेट सामने आ गया है। प्रियंका चोपड़ा ने इंडिया टुडे को बताया कि फिल्म Jee Le Zaraa की शूटिंग अगले साल ही शुरू की जाएगी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ एक साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे।

करीना, तब्बू और कृति ने मिलाया हाथ

इसके साथ ही रिया कपूर और एकता कपूर ने अपनी बड़ी फिल्म The Crew की घोषणा कर दी है। फिल्म की कास्ट काफी मजेदार है। फिल्म में सुपरस्टार करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन एक साथ नजर आने वाली है। एकता कपूर ने फिल्म की घोषणा करते हुए जानकारी दी है कि The Crew की शूटिंग फरवरी 2023 में शुरू हो जाएगी।

सीरियल किलर बने कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) की अपकमिंग फिल्म ‘फ्रेडी’ (Freddy) का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन सीरियल किसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। कार्तिक का यह नया अवतार लोगों को काफी पसंद आ रहा है। कार्तिक की यह फिल्म सुर्खियों में आ गई हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि सीधा OTT प्लेटफॉर्म Disney+Hotstar पर 2 दिसंबर 2022 को रिलीज होने वाली है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article