बॉलीवुड

फिल्म 'The Crew' के लिए Kareena Kapoor, Tabu और Kriti Sanon ने मिलाया हाथ, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 8, 2022, 08:58 PM IST

Kareena Kapoor, Tabu and Kriti Sanon in The Crew: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन एक साथ फिल्म ‘The Crew’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म की आधिकारिक घोषणा फिल्म की निर्माता रिया कपूर और एकता कपूर ने की है। The Crew की शूटिंग अगले साल फरवरी में शुरू होनी है।

Image

Kareena Kapoor, Tabu and Kriti sanon in The Crew

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • फिल्म The Crew की आज घोषणा की गई है।
  • फिल्म में करीना, तब्बू और कृति एक साथ नजर आएंगे।
  • फिल्म की शूटिंग फरवरी 2023 में शुरू हो जाएगी।

The Crew Starrer Kareena Kapoor Khan, Tabu and Kriti Sanon: बॉलीवुड सुपरस्टार करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), तब्बू (Tabu) और कृति सेनन (Kriti Sanon) एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। तीनो खूबसूरत अभिनेत्री, एकता कपूर और रिया कपूर की फिल्म ‘The Crew’ में एक साथ नजर आएंगी। फिल्म की आधिकारिक घोषणा आज रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए की है। फिल्म ‘Veere Di Wedding’ के बाद एक बार फिल्म रिया कपूर एक ही फिल्म में तीन लीड एक्ट्रेस को कास्ट कर रही हैं। हालांकि यह फिल्म वीरे दी वेडिंग का सीक्वल नहीं है बल्कि एक अलग ही कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। आज Vogue India के एक पोस्टर में तीनो एक्ट्रेस नजर आ रही हैं।

‘जबरदस्त कॉमेडी ड्रामा होगी ये फिल्म’

फिल्म The Crew के बारे में बात करते हुए करीना कपूर खान ने PTI को बताया, ‘फिल्म Veere Di Wedding में रिया के साथ काम करने में काफी मजा आया था, जैसे ही वो मेरे पार इस फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर आईं, मुझे स्टोरी काफी पसंद आई। यह वीरे दी वेडिंग का सीक्वल नहीं होगा लेकिन इसकी स्टोरी काफी अच्छी है और फिल्म कॉमेडी ड्रामा से भरपूर होगी। रिया ने फिल्म में बाकी दो ऐसी एक्ट्रेस को कास्ट किया है जिनके साथ काम करने के लिए मैं काफी उत्सुक हूं।’

बड़े ही अनोखे अंदाज में हुई फिल्म की घोषणा

आज फिल्म की घोषणा करने से कुछ समय पहले रिया कपूर ने एक Vogue India का पोस्टर शेयर किया था। जिसमें करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन एक साथ ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही थीं। इसके कुछ समय बाद रिया ने दोबार यह पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘तीन साल पहले सपना देखने, स्टोरी पर काम करने और पूरी तैयारी करने के बाद अब मैं और एकता कपूर, vogue india के साथ हमारे 'ड्रीम कास्ट' के नवंबर कवर को शेयर कर रहे हैं। तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन के साथ फिल्म 'द क्रू' (The Crew) की शूटिंग फरवरी 2023 से शुरू होगी। इस फिल्म का निर्देशन राजेश कृष्णन करेंगे।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article