बॉलीवुड

Salman Khan की 'Dabangg 4' पर Arbaaz Khan ने तोड़ी चुप्पी, कहा 'मैं और भाई इसे जल्द ही...'

Salman Khan's Dabangg 4: 'दबंग 3' की असफलता के बाद से दर्शक सलमान खान की फिल्म की अगली कड़ी का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों की इसी बेताबी को देखते हुए अरबाज खान ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सलमान खान की 'दबंग 4' को लेकर कई खुलासे किए हैं। अभिनेता ने कहा कि हम दोनों ही फिल्म पर काम शुरू करने वाले हैं।

Image

Salman Khan

Salman Khan's Dabangg 4: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अरबाज खान इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज 'तनाव' के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता की ये सीरीज इजरायली शो 'फौदा' का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। अरबाज खान के अलावा इस सीरीज में मानव विज, रजत कपूर, सत्यदीप मिश्रा और जरीना वहाब सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। कुछ दिनों पहले ही इसका ट्रेलर जारी किया गया था, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आया। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अरबाज खान ने 'तनाव' सीरीज के साथ अपने सुपरस्टार भाई सलमान खान (Salman Khan) के अपकमिंग प्रोजेक्ट 'दबंग 4' (Dabangg 4) को लेकर भी कई खुलासे किए।

सलमान खान की 'दबंग' के दो पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। वहीं फिल्म का तीसरा पार्ट दर्शकों को इम्प्रेस करने में नाकाम रहा। ऐसे में अब फैन्स सलमान खान की 'दबंग 4' का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। पिंकविला से बात करते हुए अरबाज खान ने पुष्टि करते हुए बताया कि सलमान खान और वो जल्द ही फिल्म को शुरू करेंगे। अरबाज ने कहा, 'हम दोनों ही अपने-अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी हैं। दबंग 4 हमारी पाइपलाइन में है। दबंग 3 और दबंग 4 के बीच का समय ज्यादा लंबा नहीं होगा। हम जल्द ही फिल्म को शुरू करेंगे। ये प्रोजेक्ट हम दोनों के ही क्लोज है। हम इस प्रोजेक्ट पर बड़े प्यार और लगन के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।'

अभिनेता ने आगे कहा कि हम ऑडियंस के हिसाब से फिल्म को बनाना चाहते हैं। हम दोनों ही ये चाहते हैं कि दर्शकों को इस फ्रेंचाइजी में कुछ ऐसा मिले, जिसकी वो उम्मीद कर रहे थे। दर्शकों फिल्म को पसंद करें और एन्जॉय करें। अरबाज की आने वाली वेब सीरीज सुधीर मिश्रा और सचिन कृष्ण द्वारा निर्देशित है। इसका प्रीमियर 11 नवंबर को सोनी लिव पर होगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article