बॉलीवुड

Drishyam 2 Box Office Record: अजय देवगन ने 5 दिनों में ही निकाला भूल भुलैया 2 का तेल, तोड़ा 2022 का ये धांसू रिकॉर्ड

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 23, 2022, 03:32 PM IST

Drishyam 2 Box Office Records: यह साल बॉलीवुड की फिल्मों के लिए ज्यादा खास नहीं रहा है, इस बीच अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में धूम मचा दी है। रिलीज के एक हफ्ते के भीतर ही दृश्यम 2 ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Image

Drishyam 2 Breaks Bhool Bhulaiyaa 2 Record

KEY HIGHLIGHTS
  • अजय देवगन की फिल्म ने की दमदार कमाई।
  • बॉक्स ऑफिस कमाई के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ा।
  • फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है।

Drishyam 2 Box Office Record: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। दर्शक इस फिल्म का बीते काफी समय से इंतजार कर रहे थे, अब फिल्म की रिलीज के बाद से ही ज्यादातर शो हाउसफुल जा रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा प्रदर्शन कर रही है। इस बीच अब दृश्यम 2 ने कमाई के मामले में कई बॉलीवुड फिल्मों को अभी से ही पीछे छोड़ दिया है। फिल्म को रिलीज हुए अभी केवल 5 ही दिन हुए हैं और फिल्म 100 करोड़ की कमाई करने के बेहद नजदीक आ गई है।

बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई

दृश्यम 2 ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 15.38 करोड़ रुपये कमाए, जिसके बाद धीरे-धीरे फिल्म का कलेक्शन बढ़ता ही जा रहा है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार 22 नवंबर को दृश्यम 2 ने करीब 10.65 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके साथ ही Drishyam 2 बॉक्स ऑफिस पर कुल 86.66 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही है। इस बीच, यह उम्मीद लगाना बिलकुल सही होने वाला ही कि रिलीज के पहले हफ्ते ही फिल्म 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लेगी।

भूल भुलैया 2 और गंगूबाई काठियावाड़ी को छोड़ा पीछे

इस बीच, दृश्यम 2 ने भूल भुलैया 2, गंगूबाई काठियावाड़ी और द कश्मीर फाइल्स जैसी हिट बॉलीवुड फिल्मों के पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस कमाई के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। फैंस का मानना है कि दृश्यम 2 साल 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है।

बता दें कि अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 एक थ्रिलर फिल्म है। जिसमें अजय देवगन के साथ ही तब्बू और अक्षय खन्ना भी लीड रोल में मौजूद हैं। यह एक ऐसे आदमी की कहानी है जो अपने परिवार को बचाने के लिए सब कुछ करने के लिए तैयार है और अपनी सूझबूझ से बड़े-बड़े अफसरों को भी धूल चटा देता है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article