बॉलीवुड

Drishyam 2 BO Day 4: 'दृश्यम 2' ने चौथे दिन की इतनी कमाई, 75 करोड़ पार हुआ फिल्म का कलेक्शन

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 22, 2022, 06:42 AM IST

Drishyam 2 Day 4 Box Office Collection: 18 नवंबर 2022 को रिलीज हुई फिल्म दृश्यम-2 ने शानदार ओपनिंग करते हुए वीकेंड पर जबरदस्त कलेक्शन किया है। फिल्म ने तीन दिनों के अंदर ही बजट से अधिक कमाई करने में सफलता हासिल कर ली है।

Image

drashyam 2 Box Office

Drishyam 2 box office collection Till Date: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' अपने कलेक्शन को लेकर बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। 18 नवंबर 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म ने शानदार ओपनिंग करते हुए वीकेंड पर जबरदस्त कलेक्शन किया है। फिल्म ने तीन दिनों के अंदर ही बजट से अधिक कमाई करने में सफलता हासिल कर ली है। अब फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन तो नया रिकॉर्ड खड़ा कर दिया है।

चौथे दिन कितनी रही 'दृश्यम 2' की कमाई

पहले सोमवार की परीक्षा में फिल्म अच्छे नंबरों से पास होती नजर आ रही है। वीकेंड में तो फिल्म ने शानदार कमाई की है, सोमवार को भी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा है। पिछले तीन दिनों की तुलना में फिल्म के कलेक्शन में आज गिरावट तो आई है, लेकिन वीकडे में इतना कलेक्शन शानदार गिना जा सकता है। क्योंकि अजय देवगन की फिल्म ने 11.50 करोड़ रुपये की कमाई की है

रिपोर्ट्स के मुताबिक 'दृश्यम 2' ने रिलीज के पहले दिन 15.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन और भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए फिल्म ने 21.59 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन और भी उम्दा रहा और फिल्म ने 27.17 करोड़ रुपये जुटाए। अब पहले सोमवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है और चौथे दिन फिल्म ने 11.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 75.64 करोड़ रुपये हो चुका है।

Drishyam 2 Box Office Collection

DayIndia Net CollectionChange(+/-)
Day 1 [1st Friday]₹ 15.38 Cr-
Day 2 [1st Saturday]₹ 21.59 Cr40.38%
Day 3 [1st Sunday]₹ 27.17 Cr25.85%
Day 4 [1st Monday]₹ 11.50 Cr * early estimates-
Total₹ 75.64 Cr

'दृश्यम 2' का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बोलबाला है। अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना जैसे सितारों से सजी फिल्म साल 2015 में आई 'दृश्यम' की सीक्वल है। इतने साल बाद भी ये फिल्म दर्शकों को आकर्षित कर रही है। अजय देवगन की 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' मलयालम भाषा में इसी नामों से बनी फिल्मों का हिन्दी रीमेक हैं। मलयालम की 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' भी बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट साबित हुईं थीं। फिल्म को लेकर फिल्म के निर्देशक अभिषेक पाठक की खूब तारीफ हो रही है। निर्देशक के रूप में अभिषेक पाठक की 'दृश्यम 2' पहली हिट फिल्म है, इससे पहले वह 'उजड़ा चमन' का निर्देशन कर चुके हैं।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article