बॉलीवुड

Dream Girl 2 Advance Booking Day 1: आयुष्मान खुराना की अदाएं देखने के लिए दीवाने फैंस, रिलीज से पहले ही बिके 26 हजार टिकिट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 24, 2023, 05:51 PM IST

Dream Girl 2 Advance Booking Day 1: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurana) की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 कल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड है। फिल्म में आयष्मान पूजा के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Image

Dream Girl 2 Box Office (Credit pic: instagram)

Dream Girl 2 Advance Booking Day 1: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khuranna) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म कल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के गाने यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहे हैं। फिल्म में आयुष्मान पूजा के किरदार में फिर नजर आने वाले हैं। उनका ये नया अंदाज देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।

फिल्म ने अभी तक 26, 5550 टिकटे बेच ली है। फिल्म रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में धमाकेदार कमाई कर रही है। पीवीआर की 14. 150 टिकटे बेची है, INOX की 6, 300 और Cine Polis की 61,00 टिकटे बिकी है। तरण आदर्श ने फिल्म के एडवांस टिकट बुकिंग की जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ड्रीम गर्ल 2 बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 8- 10 करोड़ का बिजनेस कर सकती हैं। आयुष्मान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है।

साल 2019 में आयुष्मान की ड्रीम गर्ल रिलीज हुई थी। फिल्म का सीक्वल साल 2023 में रिलीज होने वाला है। साल 2020 में आयुष्मान की फिल्म बाला रिलीज हुई थी। इससे पहले साल 2020 में आयुष्मान की रोमांटिक फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान ने 9. 55 करोड़ का बिजनेस किया। इस फिल्म का पहला पार्ट शुभ मंगल सावधान है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article