King Of Kotha Occupancy Report Day 1: दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग ऑफ कोठा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव मिल रहा है। फिल्म में दुलकर सलमान के साथ रितिका सिंह, ऐश्वर्या लक्ष्मी, सौबिन शाहिर और नायला उषा ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में दुलकर ने गैंगस्टर का रोल प्ले किया है। फिल्म को मलयालम, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया है। ये एक पैन इंडिया फिल्म है। फिल्म में दुलकर सलमान की दमदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
इससे पहले दुलकर की सीतारामम रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म पहले दिन 10 करोड़ का बिजनेस कर सकती हैं। ट्रेंड एनालिस्ट के अनुसार, फिल्म मलयालम में सबसे बड़ी ओपनर साबित होगी।
पहले दिन 24 प्रतिशत रही ऑक्यूपेंसी रेट
पहले दिन सिनेमाघरों में किंग ऑफ कोठा ने 24 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रेट जताई है। थिएटर्स में फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। फिल्म के एडवांस बुकिंग में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने मलयालम में 2.67 करोड़, तेलुगु में 27 लाख और तमिल में 10 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म में ध्रुव विक्रम, पृथ्वीराज सुकुमारन और सूर्या ने कैमियो रोल प्ले किया है।
