बॉलीवुड

शाहरुख खान की 'जवान' के इस रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाई रणवीर सिंह की 'धुरंधर', जानिए यहां

Dhurandhar Failed To Break Jawan's This Record: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के रिकार्ड्स को तोड़ दिया है। मगर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' चाहकर भी शाहरुख खान की 'जवान' के इस रिकॉर्ड को तोड़ने में असफल रही है।

Image

Pics Credit: Instagram

Dhurandhar Failed To Break Jawan's This Record: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' बीते साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इस मूवी की कमाई बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने के बाद रणवीर सिंह की 'धुरंधर' OTT पर भी धमाल मचा रही है। अब यह नेटफ्लिक्स पर टॉप बिंज वॉच सजेशन में से एक है। हैरानी की बात यह है कि तीन हफ्तों में 500 करोड़ रुपये कमाने के बाद भी यह मूवी शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' के इस रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाई है। तो चलिए जानते हैं आखिर वो कौन सा रिकॉर्ड है।

'जवान' के इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई 'धुरंधर'

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के ओटीटी पर दस्तक देने के बाद इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन धीरे-धीरे खत्म सा हो गया है। यह फिल्म भारत और दुनिया भर में हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई, जिसने दुनिया भर में 1200 करोड़ रुपये से अधिक कमाई की है। यह फिल्म भारत में अकेले 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। हालांकि एक बड़ा बॉलीवुड रिकॉर्ड है जिसे धुरंधर नहीं तोड़ पाएगी। COVID के बाद की बॉलीवुड फिल्मों में शाहरुख खान की 'जवान' के नाम सबसे ज्यादा टिकट बिकने का रिकॉर्ड है, जो सभी वर्जन को मिलाकर लगभग 3.9 करोड़ था। दूसरी ओर 'धुरंधर' ने पूरे भारत में 3.55 करोड़ फुटफॉल दर्ज किए। इस मामले में 'धुरंधर' शाहरुख खान की 'जवान' से पीछे रह गई है।

'धुरंधर' की बात करें तो इस मूवी का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में संजय दत्त, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर माधवन सहित कई कलाकार अहम रोल में हैं। वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान के साथ 'जवान' में नयनतारा, दीपिका पादुकोण, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा सहित कई एक्टर्स देखने को मिले थे। फिल्म का निर्देशन एटली कुमार ने किया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article