बॉलीवुड

Deepika Padukone-Ranveer Singh को शादी के 5 साल बाद मिलेगा औलाद का सुख, सितंबर में आएगा नन्हा मेहमान

Deepika Padukone-Ranveer Singh Announces Pregnancy: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। पहले तो ये बातें केवल अटकलों में ही थीं, लेकिन अब कपल ने खुद इस बात की घोषणा कर दी है। दीपिका-रणवीर को इस खुशखबरी के लिए खूब बधाइयां मिल रही हैं।

Image

दीपिका-रणवीर बनेंगे मम्मी-पापा

Deepika Padukone-Ranveer Singh Announces Pregnancy: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह शादी के साढ़े पांच साल बाद मम्मी-पापा बनने जा रहे हैं। खास बात तो यह है कि इस बात की जानकारी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह ने खुद पोस्ट शेयर कर दी है। दीपिका पादुोकण और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने पोस्ट शेयर कर ये भी बताया कि उनका बेबी सितंबर में जन्म लेगा। इस खुशखबरी से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है, साथ ही लोग उन्हें बधाइयां देते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि दीपिका को लेकर खबर भी आई थी कि एक्ट्रेस अपने दूसरे ट्रिमेस्टर में हैं।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फोटो शेयर की, जिसमें बच्चों के छोटे-छोटे कपड़े बने हुए थे। वहीं तस्वीर के बीचों-बीच लिखा दिखाई दिया 'सितंबर 2024।' दीपिका पादुकोण की इस पोस्ट को देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसे देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि दीपिका और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के घर सितंबर में नन्हा मेहमान आएगा। बता दें कि फैंस से लेकर बॉलीवुड जगत के सितारे भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बधाइयां देते नहीं थक रहे हैं।

सोनम कपूर ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "बधाई हो।" उनके अलावा दिव्यांका त्रिपाठी, नीना गुप्ता, मोनालिसा, अमृता खानविल्कर और भूमि पेडनेकर जैसे सितारे भी उन्हें बधाइयां देते नजर आए। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही प्रभास के साथ 'कल्की 2898 एडी' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके खाते में 'सिंघम अगेन' भी है। वहीं रणवीर सिंह 'सिंघम अगेन' और 'डॉन 3' जैसी फिल्में शामिल हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article