बॉलीवुड

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण संग 'संगम' का रीमेक बनाएंगे करण जौहर, लव स्टोरी ड्रामा पर बेस्ड नहीं होगी फिल्म?

Ranveer-Deepika in Karan Johar's Next: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) ने अपने इंस्टाग्राम लाइव में बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि वो फिल्म 'संगम' (Sangam) के रीमेक को रियल लाइफ कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ बनाना चाहते हैं।

Image

Karan Johar-Ranveer Singh-Deepika Padukone

Ranveer-Deepika in Karan Johar's Next: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) ने बीते साल फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का निर्देशन किया था। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट नजर आई थीं। फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना अज्मी और जया बच्चन सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में मौजूद थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा बिजनेस किया था। इस समय बज है कि करण जौहर एक बार फिर निर्देशन की दुनिया में उतरने जा रहे हैं। करण जौहर ने खुद खुलासा करते हुए बतया कि वो फिल्म 'संगम' (Sangam) के रीमेक में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को लेकर चाहते हैं।

करण जौहर (Karan Johar) ने अपने हालिया इंस्टाग्राम लाइव से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वीडियो में करण जौहर ने फिल्म 'संगम' के रीमेक बारे में बात की। करण जौहर ने बताया कि वो इस फिल्म में रियल लाइफ कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को लीड रोल में कास्ट करना चाहते हैं। 26 फरवरी को करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैन्स और फॉलोअर्स के साथ लाइव बातचीत में और भी कई खुलासे किए।

एक यूजर ने जब करण जौहर से रणवीर सिंह (रणवीर सिंह) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'संगम' के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मैं कोई लव स्टोरी नहीं बना रहा हूं। मुझे लगता है कि लव स्टोरी बनाने से थोड़े समय के लिए ब्रेक ले लेना चाहिए। मई इस समय एक अलग और मजबूत लव स्टोरी लिख रहा हूं। प्यार ऐसा है जो बिना म्यूजिक के कुछ नहीं है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article