बॉलीवुड

"लकी चार्म..." एटली ने पढ़े दीपिका पादुकोण की तारीफ में कसीदे, बोले "मां बनने के बाद वो अलग..."

Atlee on Deepika Padukone: साउथ डायरेक्टर एटली ने शाहरुख खान के साथ जवान बनाकर हिन्दी सिनेप्रेमियों के बीच लोकप्रियता पायी थी। इन दिनों वो अपनी नई फिल्म में बिजी हैं, जिसमें अल्लू अर्जुन मुख्य किरदार में दिखेंगे। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण का भी अहम रोल है। एटली ने दीपिका की तारीफ करते हुए उन्हें अपना लकी चार्म बताया है।

Image

Image Source: Social Media

KEY HIGHLIGHTS
  • एटली की साई-फाई मूवी में दिखेंगी दीपिका पादुकोण
  • अल्लू अर्जुन के साथ बनेगी दीपिका की जोड़ी
  • एटली ने दीपिका को बताया "लकी चार्म"

Atlee on Deepika Padukone: साउथ डायरेक्टर एटली इन दिनों अपनी बिग बजट साई-फाई मूवी में बिजी हैं, जिसमें अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण मुख्य किरदारों में दिखेंगे। एटली की आखिरी सुपरहिट फिल्म जवान में भी दीपिका पादुकोण का छोटा लेकिन अहम रोल था, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। एटली ने अपने ताजा इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण की जमकर तारीफ की है और उन्हें अपना लकी चार्म तक बताया है। एटली ने बताया है कि दीपिका पादुकोण कमाल की एक्ट्रेस हैं, जिन्हें दर्शक AA26XA6 में एकदम अलग अवतार में देखेंगे। (इसे भी पढ़ें: Ajit Pawar की विमान हादसे में हुई मौत पर रितेश देशमुख ने किया ट्वीट, बोले- पूरे राज्य में लोग उन्हें...)

Atlee की "लकी चार्म" हैं Deepika Padukone

एटली ने कुछ समय पहले ही अपनी साई-फाई मूवी AA26XA6 का ऐलान किया था, जिसमें अल्लू अर्जुन मुख्य रोल में दिखेंगे। इस फिल्म के लिए एटली ने दीपिका पादुकोण को साइन किया है, जो कुछ वक्त पहले ही मां बनी हैं। एटली ने बताया है कि दीपिका पादुकोण कमाल की एक्ट्रेस हैं और सेट पर वो सबसे क्रिएटिव मेंबर्स में से एक रहती हैं। उनके रहने से उन्हें काफी मदद भी होती है। एटली के अनुसार, वो जवान के बाद दूसरी बार दीपिका पादुकोण के साथ काम कर रहे हैं और वो काफी एक्साइटेड हैं। एटली ने कहा है कि दीपिका पादुकोण उनकी लकी चार्म हैं क्योंकि जवान में उन्होंने छोटा सा रोल निभाया था लेकिन फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। (इसे भी पढ़ें: Varun Dhawan-Mumbai Metro Row: वायरल वीडियो और जुर्माना लगने की अफवाहों पर वरुण धवन की टीम ने दिया बयान, बोले 'ऐसा कुछ नहीं...')

Atlee With Deepika

Image Source: Social Media

AA26XA6 में अलग अवतार में दिखेंगी Deepika Padukone

डायरेक्टर एटली अपनी अगली फिल्म AA26XA6 के लिए खास तैयारियां कर रहे हैं और इस साई-फाई मूवी के लिए वो हॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट से लकर टेक्नीशियन्स यूज कर रहे हैं। एटली ने बताया है कि मां बनने के बाद ये दीपिका पादुकोण की बिगेस्ट मूवीज में से एक है, जो दर्शकों को चौंकाएगी क्योंकि एक्ट्रेस इसमें एकदम अलग अवतार में दिखेंगी। दीपिका को ऐसे अवतार में दर्शकों ने कभी नहीं देखा है, ऐसा एटली ने दावा किया है।

Atlee With Allu Arjun

Image Source: Social Media

मां बनने के बाद बहुत कम प्रोजेक्ट साइन कर रही हैं Deepika Padukone

Deepika With Daughter

Image Source: Social Media

अदाकारा दीपिका पादुकोण जब से मां बनी हैं, तब से ही बहुत कम प्रोजेक्ट साइन कर रही हैं। वो अपनी शर्तों पर काम करना चाहती हैं, जिस कारण बहुत सारे डायरेक्टर्स उनसे दूरी बना रहे हैं। कुछ वक्त पहले डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने उन्हें अपनी फिल्म स्पिरिट से निकाल दिया था क्योंकि उन्होंने 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड की थी। हालांकि एटली को दीपिका पादुकोण की कीमत पता है, जिस कारण वो अपनी बिग बजट साई-फाई मूवी में दीपिका के साथ काम कर रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article