बॉलीवुड

Ajit Pawar की विमान हादसे में हुई मौत पर रितेश देशमुख ने किया ट्वीट, बोले- पूरे राज्य में लोग उन्हें...

Ritiesh Deshmukh Reaction On Ajit Pawar Death In Plane Crash: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत हो गई है। उनके निधन से महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरा देश हैरान है। वहीं अब रितेश देशमुख ने अजित पवार के निधन पर ट्वीट किया और श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Image

फोटो क्रेडिट- रितेश देशमुख एक्स

Ritiesh Deshmukh Reaction On Ajit Pawar Death In Plane Crash: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में मौत हो गई है। एनसीपी प्रमुख अजित पवार का विमान बारामती में हादसे का शिकार हुआ। प्लेन क्रैश के कारण अजित पवार के साथ-साथ विमान में मौजूद अन्य पांच लोगों की भी मौत की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के वक्त विमान क्रैश हुआ था। अजित पवार के निधन ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट शेयर कर महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर शोक जाहिर किया है। वहीं अब उनके निधन पर बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने भी ट्वीट किया है। एक्टर का कहना है कि वह अजित पवार के निधन की खबर सुनकर हैरान रह गए। उनकी कमी कोई भी पूरी नहीं कर पाएगा।

अजित पवार (Ajit Pawar) के निधन को लेकर किया गया रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) का ट्वीट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया। रितेश देशमुख ने अजित पवार की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें से एक फोटो में अजित पवार एक्टर के पिता व पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख को गले लगाते नजर आए। रितेश देशमुख ने अजित पवार को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "बहुत ज्यादा हैरान हूं और मेरा दिल टूट गया है ये जानकर कि हमने एक हादसे में अजित दादा को खो दिया। महाराष्ट्र के एक डाइनैमिक नेता, जो खराब परफॉर्मेंस बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करते थे और अपने आसपास मौजूद लोगों को हमेशा बेहतरीन करने के लिए प्रेरित करते थे। उन्होंने कभी भी अपने शब्दों को कम नहीं पड़ने दिया, उनकी हाजिरजवाबी कमाल थी और राज्यभर में लोगों से उन्हें खूब प्यार मिलता ता। उनका आकास्मिक रूप से छोड़कर जाना एक बड़ा नुकसान है और इस कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता है।"

रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) यहीं नहीं रुके। उन्होंने अजित पवार के निधन पर आगे लिखा, "मुझे बहुत बार उनसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और मैं उनकी उदारता को हमेशा याद रखूंगा। पवार परिवार, उनके प्रियजनों व लाखों समर्थकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।" रितेश देशमुख के अलावा अनुपम खेर ने भी अजित पवार के निधन पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार दादा के आकस्मिक निधन से हैरान ौर स्तब्ध हूं। जब भी मैं उनसे मिला, वह बहुत दयालू और उदार रहे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article