Varun Dhawan-Mumbai Metro Row: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर 2' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने के साथ-साथ इस मूवी की हरकोई तारीफ कर रहा है। 'बॉर्डर 2' के अलावा वरुण धवन का मुंबई मेट्रो से एक वीडियो बड़ी तेजी वायरल हुआ, जिसे चलते वो चर्चा में आए। इस वीडियो में वरुण धवन को कोच के अंदर लगी रोड पर पुल-अप्स करते हुए देखा गया। वीडियो में वरुण धवन की हरकत ने सभी का ध्यान खींचा। इसके बाद मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमएमएमओसीएल) ने इस पर एक सुरक्षा संदेश जारी किया। कई रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि वरुण पर मुंबई मेट्रो के नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना लगाया गया था। इन खबरों पर वरुण धवन की टीम ने रिएक्शन देते हुए सच बताया है।
जुर्माना लगाने की खबरों पर वरुण धवन की टीम ने दिया स्पष्टीकरण
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण धवन पर मुंबई मेट्रो में उनकी हरकत को देख जुर्माना लगाया गया था। हालांकि उनकी टीम ने मंगलवार को इस मामले स्टेटमेंट जारी कर सभी चीजों को क्लियर किया। वरुण धवन की टीम ने बताया कि कोई जुर्माना नहीं लगाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मुंबई मेट्रो अधिकारियों द्वारा पहले की गई पोस्ट हटा दी गई है। इसलिए इस मामले से संबंधित कोई भी मामला पेंडिंग नहीं है। वरुण धवन की टीम ने कहा, 'वरुण सिटी के रूल्स और मेट्रो डिपार्टमेंट के प्रयासों का पूरा सम्मान करते हैं।'
वर्कफ्रंट की बात करें वरुण धवन फिल्म 'बॉर्डर 2' में अहम रोल अदा कर रहे हैं। इस मूवी ने 5 दिनों में 196.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इस मूवी में वरुण धवन के साथ सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और परमवीर सिंह चीमा सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
