Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again Clash: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की सिंघम अगेन इस दिवाली पर रिलीज होने वाली है। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अजय के साथ ही अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर भी नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच बीते काफी समय से ही काफी हाइप है। एक्टर कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश की खबरें अब लगभग तय मानी जा रही हैं। दीवाली पर एक साथ दोनों ही फिल्में रिलीज के लिए तैयार है, इस बॉक्स ऑफिस क्लैश से दोनों ही फिल्म को नुकसान हो सकता है। अब भूल भुलैया 3 के निर्देशक अनीस बज्मी ने इस बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने सिंघम अगेन के साथ फिल्म के क्लैश पर अपनी राय रखी है। उन्होंने साफ कर दिया है कि क्लैश कभी भी अच्छे नहीं होते हैं। यहां उनके बयान पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Love & War Release Date: इस दिन रिलीज होगी रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म, संजय लीला भंसाली ने संभाली कमान
सिंघम अगेन संग बॉक्स ऑफिस पर बोले अनीस बज्मी
अनीस बज्मी ने मिड डे से बात करते हुए सिंघम अगेन संग बॉक्स ऑफिस क्लैश पर कहा, 'मुझे उनसे क्यों बात करनी चाहिए? यह निर्माताओं के बीच की बात है और मैं सिर्फ निर्देशक हूं। सिंघम अगेन की टीम दिवाली रिलीज पर जोर दे रही है। बॉक्स ऑफिस क्लैश अच्छा नहीं होता है। मुझे पता है कि हमने भूल भुलैया 3 की रिलीज डेट की घोषणा एक साल पहले ही कर दी थी, लेकिन हम क्या कर सकते हैं?' सोशल मीडिया पर अब प्रोड्यूसर का ये बयान सुनकर फैंस को यकीन हो गया है कि दीवाली पर दोनों फिल्मों के बीच क्लैश होने वाला है।
