बॉलीवुड

फूल और कांटे के डायरेक्टर Kuku Kohli ने दुनिया को कहा अलविदा, फिल्म इंडस्ट्री में छाया मातम

Kuku Kohli passed away: मशहूर फिल्म निर्देशक कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है और फैंस श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Image

कुकू कोहली का निधन (pic credit-instagram)

Kuku Kohli passed away: फूल और कांटे (Phool Aur Kaante) के डायरेक्टर कुकू कोहली (Kuku Kohli) के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कुकू कोहली ने 77 साल की उम्र में दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उनके अचानक निधन से परिवार, करीबी और फैंस काफी दुखी हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि कुकू कोहली की मौत की वजह क्या रही... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Uri मिशन में हो गई थी इस Toxic हसीना के पिता की मौत, Kantara से मिली थी पहचान...बनी 'नेशनल क्रश')

कुकू कोहली का निधन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुकू कोहली को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर की पुष्टि उनके साले बलराज ईरानी ने की है। बताया जा रहा है कि कुकू कोहली कुछ दिनों से बीमार थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिल में ब्लॉकेज के बाद 24 अगस्त को उनका स्टेंट लगाया गया था। इसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें गंभीर दिल का दौरा पड़ा। बलराज ईरानी ने बताया कि वह पहले बिल्कुल ठीक थे और परिवार के लोगों से बात कर रहे थे, लेकिन अचानक गिर पड़े।

जानकारी के लिए बता दें कि कुकू कोहली का अंतिम संस्कार 26 अगस्त को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा। कुकू कोहली 90 के दशक और 2000 के शुरुआती दौर के जाने-माने फिल्म निर्देशकों में से एक थे। उन्होंने अजय देवगन की पहली फिल्म 'फूल और कांटे' का निर्देशन किया था। साल 1991 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी और कुकू कोहली को फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने 'सुहाग', 'कोहराम', 'हकीकत', 'जुल्मी', 'अनाड़ी नंबर 1', 'ये दिल आशिकाना' और 'वो तेरा नाम था' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article