डायरेक्टर विकास बहल ने कुछ दिनों पहले ही अपनी नई फिल्म क्वीन फॉरएवर को खत्म किया है, जिसमें कंगना रनौत लीड रोल में दिखाई देंगी। सेट से दोनों की कुछ पिक्स सामने आई थीं, जिसमें ये केक काटकर शूट खत्म होने की खुशियां मनाते दिखे थे। क्वीन फॉरएवर को खत्म करने के बाद डायरेक्टर विकास बहल अपनी नई फिल्म ट्राइब शुरू करने की सोच रहे हैं। ये एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा होगी, जिसे यूके में शूट किया जाएगा। अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो विकास बहल ने अपनी नई फिल्म की स्टारकास्ट को फाइनल कर लिया है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: "संस्कृति और परंपराएं कपड़ों से नहीं...", Kriti Sanon ने राखी विवाद पर तोड़ी चुप्पी
Siddhant Chaturvedi के साथ रोमांस करेगी Alizeh Agnihotri
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विकास बहल की अपकमिंग मूवी ट्राइब में गली बॉय से फेमस हुए एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी दिखाई देंगे। उनके साथ इस मूवी में सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री भी अहम रोल में दिखेंगी। ये दूसरा मौका है जब विकास बहल और सिद्धांत चतुर्वेद काम करने वाले हैं। इससे पहले दोनों ने दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग के लिए हाथ मिलाया था, जो बनकर तैयार है। मेकर्स सही समय देखकर इसे दर्शकों के सामने पेश करेंगे। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Uri मिशन में हो गई थी इस Toxic हसीना के पिता की मौत, Kantara से मिली थी पहचान...बनी 'नेशनल क्रश'
बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है कि सिद्धांत चतुर्वेदी और अलीजेह अग्निहोत्री स्टारर ट्राइब यूके में 1990 के दौरान भांगड़ा फ्यूजन के उदय के आसपास घूमती दिखाई देगी। 90 के दशक में पंजाबी म्यूजिक केवल एंटरटेनमेंट का जरिया नहीं था बल्कि यूके में आंदोलन की भाषा बन चुका था।
फिल्म ट्राइब में जहा सिद्धांत चतुर्वेदी एक ड्रमर का रोल प्ले करते हुए दिखाई देंगे तो वहीं पर अलीजेह एक सिंगर का रोल प्ले करेंगी। विकास बहल इस फिल्म की शूटिंग सितम्बर में शुरू करेंगे और साल खत्म होते-होते इसे खत्म कर लेंगे। इसके बाद ट्राइब का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू होगा और मेकर्स 2027 की गर्मियों में इसे रिलीज करेंगे।
