बॉलीवुड

Love & War Release Date: रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की 'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, संजय लीला भंसाली ने संभाली कमान

Love & War Release Date: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म लव एंड वॉर की रिलीज डेट को लेकर ऑफिशियल अपडेट सामने आ गया है। फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आने वाले हैं। यहां फिल्म की रिलीज डेट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Love & War Release Date

Love & War Release Date: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) एक साथ संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म लव एंड वॉर (Love & War) में नजर आने वाले हैं। इस जबरदस्त स्टारकास्ट वाली फिल्म को लेकर फैंस के बीच बज अनाउंसमेंट के बाद से ही बना हुआ है। अभी तक संजय लीला भंसाली ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई पक्की जानकारी नहीं दी थी। पर अब आखिरकार इसको लेकर फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म लव एंड वॉर (Love & War Release Date) की रिलीज डेट को सामने ऑफिशियल अपडेट सामने आ गया है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग भी शुरू नहीं हुई है। रणबीर कपूर, नितेश तिवारी की फिल्म रामायण की शूटिंग में बिजी हैं और आलिया भट्ट व विक्की कौशल भी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग खत्म करने वाले हैं। जिसके बाद फिल्म जल्द ही ऑनफ्लोर भी जा सकती है। यहां अब मूवी की रिलीज डेट को लेकर सामने आई अपडेट पर नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- पिता की आत्महत्या से बेसुध मलाइका अरोड़ा को गले लगाएंगे ये दोस्त, टूटे कांच की तरह बिखरे अरोड़ा परिवार का थामेंगे हाथ

इस दिन रिलीज होगी Love & War

लव एंड वॉर के मेकर्स की ऑफिशियल अनाउंसमेंट के अनुसार फिल्म लव एंड वॉर को साल 2026 में रिलीज किया जाना है। 20 मार्च को यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। फिल्म को लेकर अभी फैंस को 1 साल से ज्यादा का इंतजार करना पड़ेगा। संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म में पर्फेक्शन के लिए जाने जाते हैं। इसी वजह से वह लव एंड वॉर को लेकर भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

लव एंड वॉर के लिए बेताब हैं फैंस

यही वजह है कि फिल्म की रिलीज डेट अगले साल नहीं बल्कि साल 2026 में तय की गई है। मूवी में विक्की कौशल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article