बॉलीवुड

Bhediya Movie Box Office Prediction Day 1: ओपनिंग-डे पर 10 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी Varun Dhawan की मूवी, देखें रिपोर्ट

Bhediya Movie Box Office Prediction Day 1: वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म भेड़िया (Bhediya) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म भेड़िया को लेकर मेट्रो सिटीज में काफी उत्साह है लेकिन छोटे शहरों में इसे लेकर दर्शक उत्साहित नहीं है। माना जा रहा है कि भेड़िया पहले दिन केवल 9 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर पाएगी।

Image

Bhediya Box Office Prediction Day 1: ओपनिंग-डे पर 10 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी Varun Dhawan की मूवी, देखें रिपोर्ट

Bhediya Movie Box Office Prediction Day 1: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की फिल्म भेड़िया सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। भेड़िया में वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ-साथ कृति सेनन (Kriti Sanon) और अभिषेक बनर्जी भी अहम किरदारों में दिखाई दे रहे हैं। डायरेक्टर अमर कौशिक की भेड़िया के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच खूब उत्साह पैदा किया था, जिसे देखकर ट्रेड पंडित काफी खुश हो गए थे। ट्रेड पंडितों को लगा था कि जैसे दर्शक साउथ फिल्मकारों की हटकर फिल्मों को अच्छा रिस्पांस दे रहे हैं, वैसे ही वो भेड़िया को भी प्यार देंगे। फिल्म भेड़िया घिसी-पिटी बॉलीवुडिया कहानी लेकर दर्शकों के सामने नहीं आई है, जिस कारण ट्रेड पंडित आश्वस्त थे कि यह मूवी रिलीज होते ही धमाल मचाना शुरू कर देगी लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। ट्रेड से सामने आई रिपोर्ट की मानें तो वरुण धवन की भेड़िया ओपनिंग-डे पर 10 करोड़ रुपये का कारोबार भी नहीं कर पाएगी।

ऑरमैक्स मीडिया (Ormax Media) ने अपनी एक लेटेस्ट रिपोर्ट के माध्यम से बताया है कि वरुण धवन और कृति सेनन की मूवी अपने पहले दिन 9.6 करोड़ रुपये का कारोबार करेगी। वरुण धवन एक वक्त सुपरहिट फिल्मों के रथ पर सवार थे लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी कोई भी फिल्म बम्पर ओपनिंग नहीं ले पा रही है। फिल्म भेड़िया के साथ भी यही होता दिख रहा है। भेड़िया का पहले दिन 10 करोड़ का आंकड़ा भी पार न करना काफी दुखद है।

सीमित दर्शकों के लिए बनी है फिल्म भेड़िया

फिल्म भेड़िया का कॉन्सेप्ट काफी अलग है, जिस कारण ट्रेड एक्सपर्ट्स यह भी मान रहे हैं कि यह सीमित दर्शकों के लिए ही बनी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट के अनुसार, मेट्रो सिटीज में भेड़िया को लेकर जबरदस्त उत्साह है लेकिन छोटे शहरों में इसे दर्शक नहीं मिल रहे हैं। ट्रेड पंडितों का कहना है कि ऐसी फिल्में दर्शकों के दिलों में अपने कंटेंट के दम पर जगह बनाती हैं। भेड़िया से भी वो ऐसी ही उम्मीद कर रहे हैं क्योंकि इसका कॉन्सेप्ट हटकर है। माना जा रहा है कि पब्लिक रिव्यू के दम पर भेड़िया की कमाई में उछाल दर्ज की जा सकती है। हालांकि फिल्म दर्शकों को उतनी पसंद आती है या नहीं? यह देखना दिलचस्प रहेगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article