Chup Teaser: सनी देओल की पर्दे पर दमदार वापसी, दुलकर सलमान आर्टिस्ट बन ले रहे बदला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 9, 2022, 02:02 PM IST

Chup Teaser Video: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल पर्दे पर दमदार वापसी करने को तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म चुप का टीजर जारी कर दिया गया है।

Chup Teaser: सनी देओल की पर्दे पर दमदार वापसी, दुलकर सलमान आर्टिस्ट बन ले रहे बदला

Chup Teaser Video: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल पर्दे पर दमदार वापसी करने को तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'चुप: द रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' (Chup: Revenge of The Artist) का टीजर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म का निर्देशन आर बाल्की कर रहे हैं। टीजर के साथ यह बताया गया है कि फिल्म बाल्की की तरफ से भारतीय सिनेमा के लेजेंड गुरुदत्त (Guru Dutt) को सलाम करते हुए बनाई गई है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ दुलकर सलमान और श्रेया धन्वन्तरी लीड रोल में नजर आएंगी। 

टीजर वीडियो की शुरुआत दुलकर सलमान से होती है। वह जमीन पर बैठकर अखबार काट फूल बनाते नजर आ रहे हैं, साथ ही 'हैप्पी बर्थडे' गा रहे हैं। कागजों के इन फूल से एक गुलदस्ता बनाकर वह श्रेया धन्वन्तरी को भेजते हैं। इसके बाद सनी देओल का गुस्से से भरा गंभीर चेहरा आता है और वह चुप कहते हुए नजर आते हैं। 

बता दें कि 'कागज के फूल' गुरुदत्त की क्लासिक फिल्म का नाम है और इस फिल्म की कहानी में कागज के फूलों खास महत्व नजर आ रहा है। इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म के टीजर ने दर्शकों में उत्सुकता जगा दी है। गुरुदत्त के जन्मदिन पर इसका टीजर रिलीज किया गया है। फिल्म की रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है। उम्मीद है कि ये जल्द ही थिएटर्स में रिलीज होगी। 

बता दें कि सनी देओल इन दिनों गदर 2 की शूटिंग को लेकर व्यस्त हैं। यह फिल्म उनकी और अमीषा पटेल की 2001 में आई सुपरहिट फिल्म गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल है। दुलकर सलमान और श्रेया धन्वन्तरी का इस फिल्म में होना किसी सरप्राइज से कम नहीं है। दोनों बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकार हैं और सनी देओल के साथ इनका काम देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है। 

End of Article