शादीशुदा सनी देओल को दिल दे बैठी थीं अमृता सिंह, इस सच के सामने आते ही टूट गया था शादी का सपना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2022, 06:40 AM IST

Amrita Singh Birthday: अमृता सिंह कभी सनी देओल को चाहती थी और कुछ भी करके उनसे शादी करना चाहती थीं लेकिन कुछ ऐसा था जो वह नहीं जानती थीं और जब सच का खुलासा हुआ तो मानो अमृता के होश उड़ गए।

शादीशुदा सनी देओल को दिल दे बैठी थीं अमृता सिंह, इस सच के सामने आते ही टूट गया था शादी का सपना

Amrita Singh Sunny Deol Love story: अमृता सिंह अपने समय की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री रही हैं जिन्होंने 90 के दशक में अपने अभिनय के साथ साथ अदाओं से भी लोगों का दिल जीत लिया था। आज (9 फरवरी) अमृता का जन्मदिन है। अमृता सिंह ने साल 1983 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था और अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी डेब्यू फिल्म थी बेताब, जिसमें वो एक्टर सनी देओल के अपोजिट नजर आई थीं, जो कि उनकी भी पहली फिल्म थी। 

कहा जाता है कि धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि उनके बेटे सनी देओल के साथ अमृता को कास्ट किया जाए और यही वजह थी कि उन्होंने दूसरी एक्ट्रेस को इस रोल के लिए अप्रोच किया। लेकिन धर्मेंद्र इस रोल में किसी फ्रेश फेस को चाहते थे और इसके चलते उन्होंने दूसरी अभिनेत्री को छोड़कर अमृता को फिल्म के लिए साइन किया। इस फिल्म में उन्हें बहुत पसंद किया गया और वो अपनी डेब्यू फिल्म के बाद ही चर्चा में आ गईं। 

एक्ट्रेस अमृता ने 12 साल छोटे सैफ अली खान से शादी की थी। बाद में उनसे अभिनेत्री का तलाक हो गया। अमृता सिंह के दो बच्चे इब्राहिम अली खान और सारा अली खान हैं। अमृता सिंह कभी सनी देओल को चाहती थी और कुछ भी करके उनसे शादी करना चाहती थीं लेकिन कुछ ऐसा था जो वह नहीं जानती थीं और जब सच का खुलासा हुआ तो मानो अमृता के होश उड़ गए।

साल 1958 में पाकिस्तान के हडाली में पैदा हुईं अमृता और सनी देओल को पर्दे पर खूब पसंद किया गया। फिल्म बेताब की कहानी के साथ सनी-अमृता की जोड़ी भी दर्शकों का दिल छू गई। फिल्म की सफलता के बाद दोनों ने एक और फिल्म में एक साथ काम करने का फैसला किया।

ऐसा कहा जाता है कि इसी दूसरी फिल्म के दौरान अमृता को सनी देओल से प्यार हो गया और वह उनके करीब आने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार थीं। यहां तक कि एक्ट्रेस सनी से शादी भी करना चाहती थी लेकिन अमृता की मां रुखसाना सुल्ताना को यह रिश्ता पसंद नहीं था और वह अपनी बेटी से इसके लिए बार बार मना कर रही थीं।

जब अपनी मां के समझाने के बावजूद भी अमृता नहीं मानी और जिद पर अड़ी रहीं तो बेटी की खुशी के खातिर मां ने झुकने का फैसला किया और एक दिन दोनों ने एक साथ सनी से शादी के बारे में बात की तो पता चला कि वे शादीशुदा हैं। यह जानकर अमृता सिंह के होश उड़ गए और उनका दिल बुरी तरह टूटा। अभिनेत्री इस बात से काफी समय तक दुखी रहीं और बाद में उन्होंने खुद को धीरे धीरे संभाला।

End of Article