Lust Stories 3 Review: चार कहानियों में किरण राव ने मारी बाजी, अदिति-सिद्धार्थ ने खींचा ध्यान

Lust Stories 3 Review: चार डायरेक्टर, चार कहानियां और रिश्तों से जुड़े कई ऐसे राज, जो धीरे-धीरे सामने आते हैं। कुछ हिस्से चौंकाते हैं, कुछ उलझाते हैं। आखिर ‘लस्ट स्टोरीज 3’ कितना असर छोड़ती है? जानिए हमारे रिव्यू में।

Kumar SarashAuthored by: Kumar SarashUpdated Sep 18 2026, 18:50 IST

Lust Stories 3

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

3.0

lust stories 3 review kiran rao shines, aditi rao hydari and siddharth add charm

चार कहानियों में किरण राव ने मारी बाजी (pic credit-lust stories 3 poster)

Lust Stories 3 Review: ‘लस्ट स्टोरीज’ और ‘लस्ट स्टोरीज 2’ के बाद अब इस फिल्म का तीसरा पार्ट भी रिलीज हो चुका है। इस बार चार अलग सोच रखने वाले डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज चार कहानियां लेकर आए हैं। फिल्म में प्यार और रिश्तों के साथ उन बातों को भी दिखाया गया है, जिनके बारे में अक्सर खुलकर बात नहीं होती। महिलाओं की इच्छाएं, उनकी भावनाएं और रिश्तों में आने वाले बदलाव कहानी का खास हिस्सा हैं। हर डायरेक्टर ने इसे अपने अंदाज में पेश किया है। अगर आप लस्ट स्टोरीज 3 देखने का सोच रहे हैं, तो पहले ये रिव्यू जरूर पढ़ें। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-दूसरी बार मां बनने से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं Deepika Padukone, रणवीर सिंह संग किए दर्शन)

विक्रमादित्य मोटवानी की कहानी

पहली कहानी विक्रमादित्य मोटवानी की है, जिसमें कोंकणा सेन शर्मा, राधिका आप्टे, विजय वर्मा और अभिषेक बनर्जी नजर आते हैं। कहानी दो शादीशुदा महिलाओं की है, जिन्हें लगता है कि उनके पति अब उन्हें पहले जैसा पसंद नहीं करते।दोनों इस एहसास से निकलने के लिए एक अलग कदम उठाती हैं और छुट्टियों के दौरान पार्टनर बदलने का फैसला करती हैं। शुरुआत में यह खेल उन्हें रोमांचक लगता है, लेकिन जल्द ही जलन और असमंजस उनके रिश्तों में दरार डालने लगते हैं। कोंकणा और राधिका की एक्टिंग अच्छी है, लेकिन कहानी कई जगह उलझ जाती है। शादी में प्यार और खुद को पसंद किए जाने की चाहत को दिखाने की कोशिश अच्छी है, मगर कमजोर स्क्रीनप्ले इसका असर कम कर देता है।