ब्रह्मास्त्र की एडवांस बुकिंग को सीरियस नहीं ले रहे हैं रणबीर कपूर, बोले- ऑडियंस से रिव्यू पर पता चलेगा....

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2022, 10:06 PM IST

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र की एडवांस बुकिंग को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज से पहले करोड़ों का बिजनेस कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार, फिल्म की ओपनिंग डे की कमाई कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

ब्रह्मास्त्र की एडवांस बुकिंग को सीरियस नहीं ले रहे हैं रणबीर कपूर, बोले- ऑडियंस से रिव्यू पर पता चलेगा....
Photo Credit: Instagram

Brahmastra : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Ranbir Alia starrer Brahmastra) कल यानी 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आज मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग (brahmastra special screeing mumbai) रखी गई है। ब्रह्मास्त्र के रिलीज से पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग (Brahmastra Advance booking) को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दर्शक फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि फिल्म को ओपनिंग डे पर अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। हालांकि फिल्म के एक्टर रणबीर कपूर फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर इतना सीरियस नहीं है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान वो इस बात को लेकर गंभीर नहीं है।

एडवांस बुकिंग को लेकर सीरियस नहीं है रणबीर

फिल्म प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी ने मीडिया से बातचीत की। फिल्म प्रमोशन के दौरान जब रणबीर कपूर से पूछा गया कि आप फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग को लेकर क्या सोचते हैं। इसके जवाब में एक्टर ने कहा, 'हम आंकड़ों पर भरोसा नहीं कर सकते हैं। जब तक ऑडियंस फिल्म नहीं देख लेती है। ये फिल्म दर्शकों के लिए बनाई गई है। शुक्रवार को पता चलेगा कि हम कितने पानी में हैं'।  लेकिन हम फिल्म को लेकर काफी पॉजिटिव हैं। मैं आपसे से यही कहूंगा कि आप हमारी फिल्म जरूर देखें।

ब्रह्मास्त्र ने रिलीज से पहले किया करोड़ों का बिजनेस

रणबीर ने आगे कहा मेरी पत्नी और को-स्टार आलिया बहुत ज्यादा फिल्म के एडवांस बुकिंग और बिजनेस पर ध्यान दे रही हैं। आलिया सबसे ज्यादा एक्साइटेड हैं। उन्होंने आगे कहा फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी इस फिल्म पर पिछले 10 साल से काम कर रहे हैं। ब्रह्मास्त्र की एंडवास बुकिंग पर 23  करोड़ रुपये की कमाई की है। ब्रह्मास्त्र ने ओपनिंग डे पर अब तक 11 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

ब्रह्मास्त्र ट्राइलॉजी फिल्म है, जिसका पहला पार्ट ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा कल  यानी 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रहा है। फिल्म की कहानी अस्त्रों पर आधारित है। ब्रह्मास्त्र में रणबीर, आलिया, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी मुख्य भूमिका में है।

End of Article