लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे रणबीर कपूर, ब्रह्मास्त्र के सक्सेस के लिए एक्टर ने लिया बप्पा का आशीर्वाद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2022, 06:12 PM IST

रणबीर कपूर और आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म के रिलीज से पहले रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी आशीर्वाद लेने के लिए लाल बाग के राजा के पास पहुंचे। रणबीर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे रणबीर कपूर, ब्रह्मास्त्र के सक्सेस के लिए एक्टर ने लिया बप्पा का आशीर्वाद
Photo Credit: Instagram

Ranbir kapoor blessing from Lalbaugh ka Raja before Brahmastra Release: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म को रिलीज होने में बस एक दिन बचा है। फिल्म के रिलीज से पहले रणबीर अपने दोस्त और डायरेक्टर अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) के साथ लाल बाबा के राजा (Laal Bagh) का आशीर्वाद लेने पहुंचे। रणबीर और अयान ने बप्पा का आशीर्वाद लिया। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ 

रणबीर- आलिया स्टारर ब्रह्मास्त्र 9 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ब्रह्मास्त्र की एंडवास बुकिंग (Brahmastra Advance Booking) को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने एडवांस बुकिंग (Brahmastra Advance Booking collection) में 18 -20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 

रणबीर और अयान मुखर्जी ने लिया बप्पा का आशीर्वाद

फिल्म के रिलीज से पहले रणबीर और अयान बप्पा के दर पर पहुंचे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रणबीर कपूर ब्लू कलर के कुर्ते और पजामे में नजर आए। हालांकि इस दौरान उनके साथ आलिया नजर नहीं आईं। इससे पहले रणबीर और आलिया महाकाल के दर्शन के लिए गए थे, जहां उन्हें एंट्री नहीं मिली थी, जिसके बाद डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने अकेले दर्शन किए थे।

ब्रह्मास्त्र में रणबीर, आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान कैमियो रोल में नजर आएंगे। मेकर्स दर्शकों की एक्साइटमेंट को बनाए रखने के लिए लगातार ब्रह्मास्त्र से शॉर्ट वीडियो शेयर कर रहे हैं।

End of Article