सोहेल खान की वाइफ Seema Khan, Kareena Kapoor की मेड भी COVID 19 पॉजीटिव, मलाइका-आलिया की रिपोर्ट निगेटिव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2021, 05:42 PM IST

Kareena Kapoor COVID 19 Positive: करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा के बाद सोहेल खान की वाइफ सीमा खान उनके 10 साल के बेटे और बहन भी कोरोना से संक्रमित हो गए। वहीं, करीना की हाउसहेल्प भी कोरोना पॉजीटिव हैं।

सोहेल खान की वाइफ Seema Khan, Kareena Kapoor की मेड भी  COVID 19 पॉजीटिव, मलाइका-आलिया की रिपोर्ट निगेटिव

मुंबई. करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कोरोना से संक्रमित हो गए थे। इसके बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स और एक्ट्रेस के संपर्क में आए लोग भी कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। सीमा खान उनके बेटे और बहन भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना कपूर की हाउस हेल्फ को भी कोरोना हुआ है। वहीं, सोहेल खान की वाइफ सीमा खान की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। सीमा खान की बहन और उनके 10 साल के बेटे योहान भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। हालांकि, अमृता अरोड़ा की बहन मलाइका अरोड़ा और आलिया भट्ट ने भी अपना टेस्ट करवाया है। दोनों की ही रिपोर्ट निगेटिव आई है। आलिया भट्ट दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में हैं।

Seema Khan has the sweetest birthday wish for hubby Sohail, shares pictures  with son Nirvan and Yohan | Hindi Movie News - Times of India

करण जौहर की पार्टी में शामिल गेस्ट की कोविड रिपोर्ट इस तरह है: 

  • करीना कपूर: पॉजीटिव
  • अमृता अरोड़ा: पॉजीटिव
  • सीमा खान: पॉजीटिव
  • योहान खान (सीमा खान का बेटा): पॉजीटिव
  • ऋचा सचदेह (सीमा खान की बहन): पॉजीटिव
  • महीप कपूर: पॉजीटिव
  • करीना कपूर की मेड: पॉजीटिव
  • सोहेल खान : निगेटिव
  • संजय कपूर और महीप कपूर के बच्चे: निगेटिव
  • मलाइका अरोड़ा: निगेटिव
  • आलिया भट्ट: निगेटिव
  • करण जौहर: निगेटिव
  • अर्जुन कपूर:  आरटीपीसीआर रिपोर्ट का इंतजार
  • मनीष मल्होत्रा: निगेटिव
  • करिश्मा कपूर: निगेटिव (बीएमसी को भेजी गई टेस्ट रिपोर्ट)

डिनर पार्टी में हुआ कोरोना 
करीना कपूर के प्रवक्ता के मुताबिक 'करीना कपूर और अमृता अरोड़ा को एक पर्सनल डिनर पार्टी में गए थे। यहां वह इस महामारी की चपेट में आ गए थे। इस डिनर पार्टी में केवल खास दोस्त ही आए थे। ये कोई बड़ी पार्टी नहीं था। ग्रुप में एक मेंबर बीमार था और खांस रहा था।' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीएमसी ने करीना कपूर की पूरी बिल्डिंग सील कर दी है। 

Kareena Kapoor Khan shares important message on how to deal with COVID  anxiety | Hindi Movie News - Times of India

करण जौहर की कोविड रिपोर्ट निगेटिव
करण जौहर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में बताया कि उनकी कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है। करण जौहर ने कहा कि उन्होंने सावधानी बरतते हुए एक बार नहीं दो बार अपनी जांच कराई थी। दोनों बार उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।'

करण जौहर ने लिखा- 'मेरे साथ साथ मेरे पूरे परिवार का आरटीपीसीआर टेस्ट हुआ है और भगवान की कृपा से हम सभी का टेस्‍ट निगेटिव है। मेरे घर पर सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन होता है इसलिए मेरा घर कोविड हॉटस्‍पॉट नहीं है। हम सभी मास्‍क पहनते हैं और प्रोटोकॉल का पालन करते हैं।' 

End of Article