Kareena Kapoor COVID 19 Positive: करीना कपूर-अमृता अरोड़ा को हुआ कोरोना, BMC ने घर को किया सील

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 13, 2021, 06:32 PM IST

Kareena Kapoor COVID 19 Positive: करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कोरोना महामारी से संक्रमित हो गई हैं। करीना और अमृता दोनों बेस्टफ्रेंड हैं।

Kareena Kapoor COVID 19 Positive: करीना कपूर-अमृता अरोड़ा को हुआ कोरोना, BMC ने घर को किया सील

Kareena Kapoor Amrita Arora COVID 19 Positive: करीना कपूर और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। दोनों एक्ट्रेस की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। आपको बता दें कि करीना कपूर और अमृता अरोड़ा खास दोस्त हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना कपूर और अमृता अरोड़ा पिछले दिनों अपनी गर्ल गैंग के साथ कई पार्टी में स्पॉट की गई थीं। एक पार्टी में उनकी बहन करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा भी शामिल हुई थी। ये पार्टी एक्ट्रेस रिया कपूर के घर पर हुई थी। खबरों के मुताबिक बीएमसी ने करीना और अमृता के संपर्क में आने वाले लोगों की आरटीपीसीआर जांच के आदेश दे दिए हैं। पार्टी में शामिल होने वाले लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।

Kareena Kapoor statement

घर को किया सील
बीएमसी ने करीना कपूर और अमृता अरोड़ा का घर सील कर दिया है। दोनों में कोरोना का लक्ष्ण नहीं थे। दोनों का 11 दिसंबर को टेस्ट लिया गया। 12 दिसंबर को दोनों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। करीना और अमृता फिलहाल घर पर ही क्वारंटाइन हैं। उनके संपर्क में आए 15 लोगों का अभी तक कोरोना टेस्ट किया जा चुका है।  करीना कपूर से पहले उनके पिता रणधीर कपूर और भाई रणबीर कपूर भी इस साल कोरोना से संक्रमित हुए थे। 

Throwback: When Randhir Kapoor spoke about working 'really hard' to pay for  Kareena's tuition fees, bills and his scotch | Hindi Movie News - Times of  India

काम से लिए है ब्रेक
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह आमिर खान के अपोजिट होंगी। लाल सिंह चड्ढा साल 2022 में बैसाखी के मौके पर रिलीज होगी। 

करीना कपूर ने इस साल की शुरुआत में दूसरे बेटे जहांगीर अली खान को जन्म दिया था। जेह के जन्म के बाद से ही उन्होंने काम से ब्रेक लिया है और अपने परिवार और बच्चों के साथ वक्त बिता रही हैं।

End of Article