Alia Bhatt ने Karan Johar को ऐसे दी थी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज, सुनकर आंखों में आ गए थे आंसू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 5, 2022, 06:39 PM IST

Karan Johar on Alia Bhatt Pregnancy: करण जौहर के शो कॉफी विद करण सीजन सात में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। जानिए आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी पर क्या बोले करण जौहर...

Alia Bhatt ने Karan Johar को ऐसे दी थी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज, सुनकर आंखों में आ गए थे आंसू

Karan Johar on Alia Bhatt Pregnancy: करण जौहर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बेहद करीब हैं। करण जौहर कई मौकों पर कह चुके हैं कि वह आलिया भट्ट को अपनी बेटी की तरह मानते हैं। अब करण ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि आलिया भट्ट प्रेग्नेंट हैं तो वह उनकी आंखों से आंसू आ गए थे। फिल्म मेकर और होस्ट ने कहा कि वह आलिया के बच्चे को गोद में उठाने का अब और इंतजार नहीं कर सकते हैं। गौरतलब है कि  कॉफी विद करण सीजन सात में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह भी बतौर गेस्ट शामिल होने वाले हैं। 

ई टाइम्स से बातचीत में करण जौहर (Karan Johar) ने कहा, 'मुझे याद है मेरे बाल उस दिन बेहद खराब हो गए थे। मैं ऑफिस में हुडी और कैप पहनकर बैठा हुआ था। आलिया (Alia Bhatt) मेरे ऑफिस में आई। उसने मुझे प्रेग्नेंसी के बारे में बताया। मेरी आंखों में आंसू आ गए। वह आई और मुझे गले से लगा लिया। मैंने कहा मुझे यकीन नहीं हुआ कि तुम्हारा बच्चा होने जा रहा है। मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरे बच्चे का बच्चा होने जा रहा है। मेरे लिए ये बहुत ज्यादा इमोशनल पल था। मैंने इस लड़की का बतौर आर्टिस्ट ट्रांसफॉर्मेशन देखा है। वह एक बेहतरीन आत्मविश्वासी महिला है, जिस पर मुझे बहुत गर्व है।' 

Karan Johar and Alia Bhatt

बच्चे को गोद में उठाने का इंतजार
करण जौहर इंटरव्यू में आगे कहते हैं, 'आलिया भट्ट के साथ एक तरह से मेरी पेरेंटिंग की शुरुआत हुई थी। वह 17 साल की थीं जब मेरे ऑफिस में आई थीं। आज वह 29 साल की हो गई हैं और पिछले 12 साल हम दोनों के लिए किसी जादुई सफर की तरह थे। हम दोनों बेहद अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। मैं उसके बच्चे को गोद में उठाने के लिए अब इंतजार नहीं कर सकता हूं। ये मेरे लिए बेहद इमोशनल पल होगा। ये ऐसा है जैसे मैं अपने बच्चे को गोद में उठाने जा रहा हूं।'

आलिया भट्ट करण जौहर की फिल्म रॉकी रानी की प्रेम कहानी (Rocky Rani Ki Prem Kahani) में नजर आने वाली हैं। करण जौहर ने कहा, 'फिल्म की कहानी रानी और रॉकी के दादा-दादी के ईर्द-गिर्द घूमती है। ये एक सच्ची घटना पर आधारित है, जो मेरे परिवार में हुई थी। फिलहाल इससे ज्यादा मैं फिल्म की कहानी के बारे में नहीं बता सकता हूं।' आपको बता दें कि आलिया भट्ट के अपोजिट फिल्म में रणवीर सिंह हैं।

End of Article