Alia Bhatt Pregnancy: प्रेग्नेंसी को इस तरह एन्जॉय कर रही हैं आलिया भट्ट, एक्ट्रेस ने शेयर की ये खास फोटो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2022, 11:12 AM IST

Alia Bhatt Enjoys Tiramisu: एक्ट्रेस आलिया भट्ट प्रेग्नेंट हैं और हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर की जिसमें वो तिरामिसू डेजर्ट एन्जॉय करती नजर आ रही हैं।

Alia Bhatt Pregnancy: प्रेग्नेंसी को इस तरह एन्जॉय कर रही हैं आलिया भट्ट, एक्ट्रेस ने शेयर की ये खास फोटो
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों काफी चर्चा में हैं और वजह है उनकी प्रेग्नेंसी। आलिया जल्द ही मां बनने वाली हैं और इस फेज को एन्जॉय कर रही हैं। हालांकि इन दौरान वो काम भी कर रही हैं व फिल्मों की शूटिंग पूरी कर रही है। आलिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। 

आलिया ने शेयर की ये फोटो

आलिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक फोटो शेयर की जिसमें वो तिरामिसू डेजर्ट एन्जॉय करती दिख रही हैं। उन्होंने जो फोटो शेयर की उसमें उनके हाथ में एक कप में तिरामिसू डेजर्ट नजर आ रहा है साथ ही एक बुक भी रखी हुई देखी जा सकती है। इस फोटो को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, 'तिरामिसू और एक बुक, क्या ग्रैम सीन है।' मॉमी- टू- बी की ये फोटो फैंस को काफी पसंद आ रही है। 

पिछले महीने आलिया ने दी थी प्रेग्नेंसी की जानकारी

बता दें कि आलिया ने पिछले महीने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। आलिया ने इंस्टाग्राम पर खास फोटो शेयर की फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था। आलिया ने जो फोटो शेयर की थी उसमें वो अस्पताल के बेड पर लेटी हुई मुस्कुरा रही हैं जबकि रणबीर उनके पास बैठे हैं। दोनों स्क्रीन पर सोनोग्राफी होते हुए देख रहे हैं। उन्होंने स्क्रीन पर हार्ट ईमोजी लगाया है। इस फोटो को शेयर कर आलिया ने लिखा, 'हमारा बच्चा... जल्द आ रहा है।' इसके साथ ही आलिया ने दूसरी तस्वीर शेयर की जिसमें शेर और शेरनी अपने बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं।

अप्रैल महीने में की थी शादी

आलिया ने रणबीर से इस साल 14 अप्रैल को बांद्रा स्थित रणबीर के घर में शादी रचाई थी। इस शादी में केवल परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। मालूम हो कि रणबीर और आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज होने वाली है, जिसमें दोनों पहली बार साथ काम करेंगे। यह फिल्म 09 सितंबर को रिलीज होगी। बता दें कि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था।

End of Article