Tractor Rally: कंगना ने दिलजीत-प्रियंका पर साधा निशाना, लिखा-'पूरी दुनिया हंस रही हैं, यही चाहिए था न तुम्हें'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2021, 07:24 PM IST

Kangana Ranaut on Diljit Dosanjh: उपद्रियों द्वारा लालकिले पर धार्मिक झंडा लहराने पर कंगना रनौत ने प्रियंका चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ पर निशाना साधा है। कंगना ने लिखा- आज पूरा देश हमारे ऊपर हंस रहा है।

Tractor Rally: कंगना ने दिलजीत-प्रियंका पर साधा निशाना, लिखा-'पूरी दुनिया हंस रही हैं, यही चाहिए था न तुम्हें'

मुंबई. गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर रैली ने हिंसक रूप ले लिया है। लालकिले के प्राचीर पर कुछ उपद्रवियों ने अपना झंडा लहरा दिया। इसके बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत ने  सोशल मीडिया पर दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधा है।

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर उपद्रियों द्वारा लाल किले पर झंडा लहराते हुए उपद्रियों की फोटो शेयर की। फोटो में कंगना ने दिलजीत और कंगना को टैग किया।

कंगना रनौत ने  लिखा, 'दिलजीत दोसांझ, प्रियंका चोपड़ा आपको इसका जवाब देना होगा। आज पूरा देश हमारे ऊपर हंस रहा है। यही चाहिए था ना तुम लोगों को। बधाई।'

शेयर की थी वीडियो 
कंगना ने इससे पहले वीडियो शेयर कर दिलजीत और प्रियंका पर निशाना साधा था। वीडियो में कंगना ने कहा, 'मैंने वादा किया था कि जब किसान आंदोलन का पूरा भांडा फूटा जाएगा, जैसे शाहीन बाग का फूटा था तो मैं आपसे इस बारे में बात करूंगी।' 

वीडियो में कंगना कहती हैं, 'मैंने पिछले 10-12 दिनों में जिस तरह की मेंटल, इमोशनल, लिंचिंग और बलात्कार की धमकियों का सामना किया है, तो ऐसे में मेरा हक बनता है कि देश से कुछ सवाल करूं। पीएम ने कृषि कानूनों पर सभी आशंकाओं को दूर किया है।'

छह ब्रैंड ने कैंसिल किया कॉन्ट्रैक्ट
कंगना ने एक दूसरे ट्वीट में बताया कि छह ब्रैंड ने उनके कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल कर दिए थे। बकौल कंगना रनौत-'छह ब्रैंड ने मेरे कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल कर दिए थे। कुछ मैंने साइन किए पर वह अब मना कर रहे हैं।'

कंगना आगे लिखती हैं, 'उन्होंने मुझसे कहा कि मैंने किसानों को आतंकवादी कहा है, ऐसे में वह मुझे अपना ब्रैंड एंबेसेडर नहीं बना सकते। आज मैं उन सभी भारतीय से कहना चाहती हूं, जो इस दंगे को सपोर्ट कर रहे हैं वह भी आतंकी है। इनमें वह देश विरोधी ब्रैंड भी शामिल हैं।' 

End of Article