'हर घर तिरंगा' अभियान का आमिर खान ने किया समर्थन, बालकनी में दिखे एक्टर तो इस चीज पर पड़ गई लोगों की नजरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 12, 2022, 11:54 PM IST

Aamir Khan Spotted With His Daughter Ira Khan: फिल्म लाल सिंह चड्ढा के रिलीज के एक दिन बाद अभिनेता आमिर खान को बेटी इरा खान के साथ अपने घर के बालकनी पर स्पाॅट किया गया। लेकिन एक चीज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया।‌

'हर घर तिरंगा' अभियान का आमिर खान ने किया समर्थन, बालकनी में दिखे एक्टर तो इस चीज पर पड़ गई लोगों की नजरें

Aamir Khan Spotted With His Daughter Ira Khan On Film Laal Singh Chaddha Release Date: इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। 11 अगस्त, रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बॉलीवुड एक्टर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) रिलीज हुई, जिसने पहले दिन तकरीबन 12 करोड़ रुपए की कमाई की। हालांकि एक बार फिर आमिर खान लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में आमिर खान अपनी बेटी इरा खान के साथ अपनी बालकनी में खड़े थे। जहां पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरा में कैप्चर कर लिया। जैसे ही यह तस्वीरें सामने आईं वैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। आमिर खान की इन तस्वीरों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर‌ आकर्षित कर लिया। 

दिलचस्प बात यह है कि यहां आमिर के इरा के साथ चैट करने के अलावा जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा, वह है उनकी बालकनी की रेलिंग से बंधा भारतीय झंडा। ऐसा लगता है कि सुपरस्टार हमारे भारत के माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 'हर घर तिरंगा' अभियान का समर्थन कर रहे हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं उसमें यह देखा जा सकता है कि आमिर खान अपने घर की बालकनी में खड़े हैं और उनकी बालकनी पर भारतीय तिरंगा बंधा हुआ है।

आमिर खान के घर में भारतीय तिरंगा देखने के बाद कुछ लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा ने पहले दिन 12 करोड़ रुपए का ‌बिजनेस किया। इसी के साथ आमिर खान की इस फिल्म ने आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी और अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने अपने पहले दिन 10.50 करोड़ रुपए और 10.70 करोड़ रुपए की‌ कमाई की थी।

End of Article