ओटीटी पर अपनी एक्टिंग का दमखम दिखाएंगी श्वेता बसु प्रसाद, देखें कब स्ट्रीम हो रही है क्रिमिनल जस्टिस सीजन 3

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 12, 2022, 10:22 PM IST

Shweta Basu Prasad On Her Role In Criminal Justice Season 3: ओटीटी पर जल्द ही पकंज त्रिपाठी के पॉपुलर वेब सीरीज में से एक क्रिमिनल जस्टिस का तीसरा सीजन स्ट्रीम होने वाला है। इस सीजन में पंकज के साथ श्वेता बसु प्रसाद को भी देखा जाएगा, जिन्होंने हाल ही में अपने किरदार को लेकर बहुत कुछ साझा किया है।

ओटीटी पर अपनी एक्टिंग का दमखम दिखाएंगी श्वेता बसु प्रसाद, देखें कब स्ट्रीम हो रही है क्रिमिनल जस्टिस सीजन 3
Photo Credit: Instagram

Shweta Basu Prasad On Her Role, Check Out Criminal Justice Season 3 Streaming Date: माधव मिश्रा, रजत पदक विजेता, एलएलबी अपने सबसे कठिन मामले के साथ वापस आ गया है क्योंकि सीधा या सिंपल इनके सिलेबस में है ही नहीं। प्रशंसकों का पसंदीदा और क्रिटिकली अक्लेम्ड शो एक ट्विस्टेड केस जहां एक लोकप्रिय चाइल्ड स्टार ज़ारा आहूजा की मौत, और उसकी हत्या का मुख्य संदिग्ध - उसका अपना भाई, मुकुल आहूजा के साथ लौटा है। डिज्नी + हॉटस्टार का ये शो बीबीसी स्टूडियो के सहयोग से अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। वहीं रोहन सिप्पी निर्देशित, हॉटस्टार स्पेशल्स 'क्रिमिनल जस्टिस: अधुरा सच' 26 अगस्त 2022 से स्ट्रीम होगा।

इस शो में पंकज त्रिपाठी लॉयर माधव मिश्रा की भूमिका में दौबारा नजर आएंगे, जो अपनी विट और ह्यूमर के लिए जाना जाता है। इनके अवाला इस शो में श्वेता बसु प्रसाद, स्वास्तिका मुखर्जी, पूरब कोहली, आदित्य गुप्ता, देशना दुगड़ और गौरव गेरा भी हैं। ऐसे में 26 अगस्त को डिज़्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली इस सीरीज के लिए अभिनेता श्वेता बसु प्रसाद ने कैसे अपने रोल की तैयारी की थी, उसका खुलासा किया हैं।

अभिनेत्री ने बताया कि किस तरह से वो एक्टिंग प्रोसेस के दौरान अपने किरदार के जीवन की गहराई में उतरी थी। उन्होंने कहा, “मैंने अपने किरदार, लेखा के बारे में एक गहरी समझ विकसित करने के लिए एक बैकस्टोरी लिखी। यह एक अभ्यास है जिसे मैं अपने सभी किरदारों के लिए, सभी प्रोजेक्ट्स के दौरान फॉलो करती हूं। यह मेरे प्रदर्शन को आकार देने की दिशा में एक अहम कदम है क्योंकि यह उस व्यक्ति को जानने का अभिन्न अंग है जिसे मैं पर्दे पर दर्शाने वाली हूं। उनकी बैकस्टोरी पर काम करते समय, मैं उनके बड़े होने के तरीके, उनके पारस्परिक संबंधों, उनकी परवरिश, पसंद, नापसंद जैसे सभी छोटी बड़ी बातों पर विचार करती हूं। ये सामूहिक रूप से किरदार को प्रभावित करते हैं और कैमरे के सामने इसे अच्छी तरह से पेश करने में मेरी मदद करते हैं। ”

अवॉर्ड विनिंग शो क्रिमिनल जस्टिस: अधुरा सच एक्सक्लूसिव रूप से डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा, क्या माधव मिश्रा अपने क्लाइंट के बारे में अपने संदेह और अवरोधों को दूर कर पाएंगे? जल्द ही दर्शकों को इसका और इससे जुड़े कई और सवालों का जवाब भी मिलने वाला है। तो क्रिमिनल जस्टिस सीजन 3 में जूविनाइल जस्टिस सिस्टम में माधव मिश्रा के नए एडवेंचर्स में उनके साथ शामिल होने के लिए ट्यून इन करें डिज़्नी+ हॉटस्टार, स्ट्रीमिंग ऑन 26 अगस्त 2022।

End of Article